1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारी जुर्माने से बचना है तो ये स्मार्ट तरीका अपनाइए, स्मार्टफोन ऐसे कराएगा आपका बड़ा फायदा

भारी जुर्माने से बचना है तो ये स्मार्ट तरीका अपनाइए, स्मार्टफोन ऐसे कराएगा आपका बड़ा फायदा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 05, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 03:08 pm IST

गौरतलब है कि अगर किसी के पास चेकिंग के दौरान डॉक्युमेंट फिजिकल फॉर्म में नहीं हैं तो वह डिजिलॉकर या एमपरिवहन ऐप पर स्टोर इनकी सॉफ्ट कॉपी भी दिखा सकता है। इस बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नोटिस जारी कर चुका है।

download mparivahan app in your smartphone and avoid your challan NEW TRAFFIC RULES - India TV Hindi
download mparivahan app in your smartphone and avoid your challan NEW TRAFFIC RULES  Image Source : PTI

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी भरकम जुर्माना वसूलने की खबरें वायरल हो रही हैं। दरअसल देशभर में 1 सितंबर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 (Motor Vehicles Act 2019) लागू हो गया है। गौरतलब है कि अगर किसी के पास चेकिंग के दौरान डॉक्युमेंट फिजिकल फॉर्म में नहीं हैं तो वह डिजिलॉकर या एमपरिवहन ऐप पर स्टोर इनकी सॉफ्ट कॉपी भी दिखा सकता है। इस बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नोटिस जारी कर चुका है।

Related Stories

डाउनलोड करें ये एप

आप अपने मोबाइल फोन को ही स्मार्टफोन मत बनाइए बल्कि खुद भी स्मार्ट बनिए। आपका स्मार्टफोन आपको भारी भरकम ट्रैफिक जुर्माने से बचा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ एक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। आप एमपरिवहन एप (mParivahan) को डाउनलोड करके, इसमें साइनअप करिए और गाड़ी से संबंधित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट mParivahan एप में अपलोड या सेव कर लीजिए।

दरअसल एमपरिवहन एप (mParivahan) या डिजिलॉकर ये दोनों एप सरकार से मान्यता प्राप्त मोबाइल एप हैं, जिसमें डॉक्यूमेंट को कहीं जरूरत पड़ने पर दिखाया जा सकता है। अपने मोबाइल या स्मार्टफोन के जरिए आप ट्रैफिक पुलिस को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा