1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. डुकाटी की मोटरसाइकिल खरीदने का सपना अब साकार करना होगा आसान, कंपनी भारत में बेचेगी सस्‍ते में पुरानी बाइक

डुकाटी की मोटरसाइकिल खरीदने का सपना अब साकार करना होगा आसान, कंपनी भारत में बेचेगी सस्‍ते में पुरानी बाइक

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 14, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 04:37 pm IST

इटली की सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह भारत में अपनी डुकाटी अप्रूव्ड कार्यक्रम के जरिये प्री-ओन्ड (पुरानी मोटरसाइकिलों के) बाजार में कदम रख रही है।

ducati- India TV Hindi
ducati Image Source : DUCATI

नई दिल्ली। इटली की सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह भारत में अपनी डुकाटी अप्रूव्ड कार्यक्रम के जरिये प्री-ओन्‍ड (पुरानी मोटरसाइकिलों के) बाजार में कदम रख रही है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस कार्यक्रम के तहत, पांच साल से कम पुरानी मोटरसाइकिलों की बिक्री की जाएगी। यह वाहन 50,000 किलोमीटर से कम चले होंगे। वाहनों की बिक्री 35 तकनीकी परीक्षणों के बाद की जाएगी।  

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक सर्गी केनोवास ने कहा कि भारत में पुराने वाहनों के बाजार में हमारा प्रवेश महंगी और आलीशान मोटरसाइकिलों का शौक रखने वालों तक डुकाटी की पहुंच को आसान बनाएगी।  

कंपनी ने कहा कि डुकाटी अप्रूव्ड एक प्रमाणिक प्री-ओन्‍उ मोटरसाइकिल कार्यक्रम है, जहां कंपनी के योग्य तकनीकी पेशेवर प्रत्‍येक मोटरसाइकिल का चयन और निरीक्षण करेंगे और उसके पुराने इतिहास को प्रमाणित करेंगे।  

इस कार्यक्रम में एक्‍सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्‍टेंट भी शामिल है। केनोवास ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ हमारा लक्ष्‍य नई डुकाटी की भांति ही इन मोटरसाइकिलों को बेचने का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा