1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Ducati ने भारत में लॉन्‍च की Scrambler 1100 Pro रेंज, 11.95 लाख रुपए से शुरू है कीमत

Ducati ने भारत में लॉन्‍च की Scrambler 1100 Pro रेंज, 11.95 लाख रुपए से शुरू है कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 22, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 01:03 pm IST

कंपनी ने कहा कि बाइक के लिए बुकिंग अब देश के सभी डुकाटी डीलरशिप में खुली हैं।

Ducati launches Scrambler 1100 Pro range in India- India TV Hindi
Ducati launches Scrambler 1100 Pro range in India Image Source : DUCATI

नई दिल्‍ली। इतालवी सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में अपने नए स्क्रैम्बलर 1100 प्रो और 1100 स्पोर्ट प्रो मॉडल को लॉन्‍च किया है। इन मॉडलों की शो-रूम कीमत क्रमश: 11.95 लाख रुपए और 13.74 लाख रुपए है। ये बाइक 1100 सीसी इंजन से लैस हैं और इनमें छह स्पीड गियरबॉक्स हैं।

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा कि स्क्रैम्बलर हमारे पोर्टफोलियो के शुरुआती स्तर में सबसे दिलचस्प, बिंदास और शक्तिशाली गाड़ियों में एक है और नई स्क्रैम्बलर प्रो इस गाड़ी की सवारी करने वालों को बेहतरीन अनुभव देगी।

कंपनी ने कहा कि बाइक के लिए बुकिंग अब देश के सभी डुकाटी डीलरशिप में खुली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा