1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारत में शुरू हुई Ducati Panigale V2 की बुकिंग, करना होगा 1 लाख रुपए का शुरुआती भुगतान

भारत में शुरू हुई Ducati Panigale V2 की बुकिंग, करना होगा 1 लाख रुपए का शुरुआती भुगतान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 20, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 02:35 pm IST

कंपनी ने कहा कि इस मोटरसाइकिल को बहुत जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

Ducati Panigale V2 bookings open in India- India TV Hindi
Ducati Panigale V2 bookings open in India Image Source : DUCATI

नई दिल्‍ली। लग्‍जरी मोटरसाइकिल बनाने वाली इतालवी कंपनी डुकाती ने सोमवार को अपनी नई पैनिगेल वी2 (Ducati Panigale V2) की भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पैनिगेल वी2 बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। ग्राहक दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई में एक लाख रुपए का शुरुआती भुगतान कर इसकी बुकिंग करा सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि इस मोटरसाइकिल को बहुत जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। विस्तृत जानकारी तभी दी जाएगी। कंपनी के भारतीय कारोबार के प्रबंध निदेशक विपुल चंद्र ने कहा कि नयी पैनिगेल वी2 एक कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है।

पैनिगेल वी2 में एक सिंगल-साइडेड एक्‍स, एक मॉल्‍डेड रिफाइंड मोनोक्‍यू फ्रेम और एक एक्‍सटेंसिव फेयरिंग जैसे फीचर्स होंगे। पैनिगेल वी2 के लॉन्‍च के लिए आने वाली प्रतिक्रियाओं से उत्‍साहित कंपनी को भरोसा है कि इसे भारत में खूब पसंद किया जाएगा और यहां यह सफलता के नए झंडे गाड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा