Published : Jun 15, 2026 05:06 pm IST, Updated : Jun 15, 2026 05:06 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH/MAGNIFIC
स्किन के कुछ पार्ट्स में पिग्मेंट बनाने वाले मेलेनिन सेल्स जब ज़्यादा एक्टिव हो जाती हैं तो इस वजह से जगह जगह पर झाइयां हो जाती है। धीरे धीरे ये झाइयां और गहरी होने लगती हैं और लाख कोशिशों के बाद भी नहीं निकलती। अगर आपके चेहरे पर भी बहुत ज़्यादा झाइयां हैं तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप डॉक्टर सलीम ज़ैदी के इन कुछ बेहतरीन इन देसी नुस्खों को आज़माए।
2/5Image Source : UNSPLASH
आलू: आलू सिर्फ सब्जी बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। आलू को ग्रेट कर, इसका जूस निकाल लें और फिर उसे कॉटन बड्स से अपने स्किन पर लगाएं। जहां पिगमेंटेशन ज़्यादा है वहां इसका इस्तेमाल ज़्यादा करें। आप इसका रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
लाल मसूर दाल: लाल मसूर की दाल का फेस मास्क झाइयों को दूर करने में कारगर है। इस दाल में ऐसे कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन रिजुवेनेशन में मददगार हैं। मसूर की दाल को पीसकर इसका पैक बना लें फिर फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल करें। आप इसका हफ्ते में एक बार इसे चेहरे पर लगाएं
4/5Image Source : UNSPLASH
दही: दही सिर्फ खाने के काम ही नहीं आता है बल्कि चेहरे के लिए भी फायदेमंद है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड एक नेचुरल लाइटनिंग एक्सफोलिएटिंग एजेंट है जो चेहरे के ऊपरी दाग धब्बों वाली लेयर को साफ करता है। दही को आप सीधे अपने स्किन पर अप्लाई करें। बीस मिनट बाद अपना चेहरा धोएं।
5/5Image Source : UNSPLASH
टमाटर: टमाटर स्किन के लिए उतना ही फायदेमंद है जितना सेहत के लिए। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो एक पॉवरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स है जो पिग्मेंटेशन को कम करने में दद करता है। एक टमाटर को पीसकर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे बीस मिनट तक लगाएं फिर चेहरा धो लें।