1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. डुकाटी ने स्क्रैंबलर बाइक के 2 बीएस-6 मॉडल बाजार में उतारे

डुकाटी ने स्क्रैंबलर बाइक के 2 बीएस-6 मॉडल बाजार में उतारे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 15, 2021 06:51 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 06:57 pm IST

इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने सोमवार को अपनी 803 सीसी की मोटरसाइकिल स्क्रैंबलर के दो नए भारत चरण - छह (बीएस-छह) मॉडल नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड पेश किए।

डुकाटी ने स्क्रैंबलर बाइक के 2 बीएस-छह मॉडल बाजार में उतारे- India TV Hindi
डुकाटी ने स्क्रैंबलर बाइक के 2 बीएस-छह मॉडल बाजार में उतारे Image Source : DUCATI

मुंबई: इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने सोमवार को अपनी 803 सीसी की मोटरसाइकिल स्क्रैंबलर के दो नए भारत चरण - छह (बीएस-छह) मॉडल नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड पेश किए। देशभर में इन मॉडलों का शोरूम दाम क्रमश: 9.80 लाख रुपये और 10.89 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि इन दो नए मॉडलों की बुकिंग दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई में डुकाटी की डीलरशिप में पहले ही शुरू हो चुकी है। इनकी डिलिवरी जल्द शुरू की जाएगी।

इससे पहले लक्जरी बाइक कंपनी ने कहा था कि वह 12 मॉडल उतारेगी। इनमें नए और बीएस-छह अनुकूल मॉडल दोनों होंगे। डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्रा ने कहा कि स्क्रैंबलर डुकाटी की ओर से परंपरा से हटकर यात्रियों के अनुकूल बाइक है। हम स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड को पेश कर काफी खुश हैं। दोनों मॉडलों में 803 सीसी का एल-ट्विन दो वॉल्व का इंजन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा