1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Ford India ने लॉन्‍च की Endeavour 2020, कीमत है इसकी 29.55 लाख रुपए से शुरू

Ford India ने लॉन्‍च की Endeavour 2020, कीमत है इसकी 29.55 लाख रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 25, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 03:19 pm IST

कंपनी ने कहा कि इस शुरुआती कीमत का लाभ उन सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 30 अप्रैल तक अपनी कार बुक कराएंगे।

Ford India launches 2020 edition of Endeavour; price starts from Rs 29.55 lakh- India TV Hindi
Ford India launches 2020 edition of Endeavour; price starts from Rs 29.55 lakh

नई दिल्‍ली। फोर्ड इंडिया ने मंगलवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी एंडेवर का 2020 संस्करण पेश किया है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 29.55 लाख रुपए से शुरू है। भारत चरण-छह उत्सर्जन (बीएस-6) उत्सर्जन मानक वाली इस एंडेवर में 2.0 लीटर का इकोब्लू इंजन लगा है। कंपनी ने बयान में कहा है कि 2020 एंडेवर की शुरुआती कीमत 30 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। उसके बाद इसकी कीमतों में 70,000 रुपए का इजाफा होगा।

कंपनी ने कहा कि इस शुरुआती कीमत का लाभ उन सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 30 अप्रैल तक अपनी कार बुक कराएंगे। फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि 2020 एंडेवर असाधारण क्षमता और ईंधन दक्षता उपलब्ध कराएगी। यह एसयूवी ग्राहकों को उनकी उम्मीद से अधिक प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि नए ग्राहक इस वाहन का चुनाव करेंगे। 

फोर्ड इंडिया ने कहा नई एंडेवर के इंजन का पीक पावर 170 पीएस का है। ईकोब्‍लू इंजन 4x2 ड्राइवलाइन के साथ 13.90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि 4x4 वेरिएंट 12.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। नई एंडेवर का माइलेज पूर्व मॉडल की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा