1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फेसलिफ्ट आने से पहले फोर्ड की ईकोस्‍पोर्ट खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 1 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट

फेसलिफ्ट आने से पहले फोर्ड की ईकोस्‍पोर्ट खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 1 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Oct 28, 2017 03:19 pm IST,  Updated : Oct 28, 2017 03:19 pm IST

अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने लगता है कि नई ईकोस्‍पोर्ट लाने की तैयारी पूरी कर ली है। फोर्ड ईकोस्‍पोर्ट पर मिल रहे बंबर डिस्‍काउंट को देखते हुए तो यही लग रहा है।

फेसलिफ्ट आने से पहले फोर्ड की ईकोस्‍पोर्ट खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 1 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट- India TV Hindi
फेसलिफ्ट आने से पहले फोर्ड की ईकोस्‍पोर्ट खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 1 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने लगता है कि नई ईकोस्‍पोर्ट लाने की तैयारी पूरी कर ली है। फोर्ड ईकोस्‍पोर्ट पर मिल रहे बंबर डिस्‍काउंट को देखते हुए तो यही लग रहा है। ऑनलाइन ऑटो मैगजीन कार एंड बाइक के मुताबिक फोर्ड डीलरशिप इस कार पर 25,000 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। आपको बता दें कि फोर्ड अगले महीने नई 2017 ईकोस्‍पोर्ट को पेश करने की तैयारी में है। पुरानी ईकोस्‍पोर्ट के मुकाबले इसमें फ्रेश लुक दिया गया है। साथ ही नई विशेषताएं भी जोड़ी गई हैं। माना जा रहा है कि नई ईकोस्‍पोर्ट के आने से पहले कंपनी के डीलर यह बंपर डिस्‍काउंट ऑफर कर रहे हैं।

कंपनी नई ईकोस्‍पोर्ट को 2016 में ही लॉस एंजिलिस ऑटो शो में शोकेस कर चुकी है। भारत में वही मॉडल लॉन्‍च किया जाएगा जो कंपनी ने लॉस एंजिलिस में प्रदर्शित किया था। इसके पीछे मुख्‍य कारण यह है कि कंपनी जो ईकोस्‍पोर्ट अमेरिकी बाजार में बेच रही है, वह भारत में ही तैयार की गई है। भारत में फिलहाल ईकोस्‍पोर्ट की प्राइस रेंज 7.31 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच है। कंपनी की ओर से डिस्‍काउंट मॉडल और वेरिएंट के अनुसार दिया जा रहा है। आपको बता दें कि इस ऑफर में कंपनी की ओर से दिया जा रहा फ्लैट डिस्काउंट, कैश बैनिफिट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के ऑफर शामिल हैं। वहीं डीलर्स की ओर से भी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

अमेरिका में बिकने वाली ईकोस्‍पोर्ट की बात करें तो इसका डिजाइन काफी कुछ पुरानी ईकोस्‍पोर्ट की तरह का ही है। हालांकि कुछ छोटे लेकिन अहम बदलाव किए गए हैं। आम तौर पर दूसरी फेसलिफ्ट कारों में दिखने वाले बदलाव यहां भी दिखाई देंगे। जैसे  नई ईकोस्‍पोर्ट की फ्रंट ग्रिल बदली हुई नजर आएगी। साथ ही प्रोजैक्टर हैडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स कार को फ्रेश लुक देंगी। हैडलैंप की डिजाइन भी बदली गई है। कार के टॉप वेरिएंट यानि टाइटेनियम एस में आपको 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। इसके साथ ही कार में डार्क कलर ग्रिल, स्मोक्ड प्रोजैक्टर हैडलैंप्स, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और कई ऐसे कंपोनेंट दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा