1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजट से ठीक पहले आई हीरो की दमदार बाइक Xtreme 200 NXT, 30 जनवरी को लॉन्‍च होगी

बजट से ठीक पहले आई हीरो की दमदार बाइक Xtreme 200 NXT, 30 जनवरी को लॉन्‍च होगी

 Published : Jan 26, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 04:32 pm IST

30 जनवरी को हीरो मोटोकॉर्प Xtreme 200 NXT को दिल्‍ली में लॉन्‍च करेगी। कंपनी ने इस बात की जानकरी एक टीजर वीडियो के जरिये दी है।

Hero- India TV Hindi
Hero

नई दिल्‍ली। एक ओर जहां बजट और ऑटो एक्‍सपो की धूम है उससे पहले हीरो अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल लॉन्‍च करने जा रही है। 30 जनवरी को हीरो मोटोकॉर्प Xtreme 200 NXT को दिल्‍ली में लॉन्‍च करेगी। कंपनी ने इस बात की जानकरी एक टीजर वीडियो के जरिये दी है। यह एनिमेटेड विडियो एक मीडिया इनवाइट है जो यह दर्शा रहा है कि नई मोटरसाइकल हीरो के जयपुर स्थित सेंटर ऑफ इनोवेशन ऐंड टेक्नॉलजी से निकलकर दिल्ली पहुंचने वाली है। 

कंपनी ने ऑटो एक्‍सपो 2016 में सबसे पहले हीरो Xtreme 200S कॉन्सेप्‍ट मॉडल को दिखाया था। यह मोटरसाइकिल हीरो करिज्‍मा के बाद कंपनी की लॉन्‍च की जाने वाली पहली प्रीमियम बाइक होगी। वर्तमान में हीरो करिज्‍मा की बहुत कम संख्‍या में बिक्री हो रही थी, इस कारण कंपनी ने हीरो करिज्‍मा का उत्‍पादन बंद कर दिया है और कंपनी अब अगली पीढ़ी की करिज्‍मा पर काम कर रही है, जो 2020 तक बाजार में आ सकती है। जैसा की नाम से प्रतीत हो रहा है हीरो Xtreme 200 NXT में 200सीसी का इंजन होगा जो पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगा।

Hero
Hero

इसमें रिअर और फ्रंट दोनों डिस्‍क ब्रेक होंगे और इसमें एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम) का विकल्‍प भी होगा। नई हीरो Xtreme 200 NXT की अनुमानित कीमत 90,000 रुपए (एक्‍स-शोरूम) के आसपास होने की संभावना है। हीरो की इस नई बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 और बजाज पल्‍सर एनएस200 से होगा। इस मोटरसाइकिल के बारे में और विस्‍तृत जानकारी का खुलासा कंपनी 30 जनवरी को करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा