1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अब घर बैठे खरीदें होंडा की मोटरसाइकिल और स्‍कूटर, कंपनी ने शुरू किया ऑनलाइन बुकिंग प्‍लेटफॉर्म

अब घर बैठे खरीदें होंडा की मोटरसाइकिल और स्‍कूटर, कंपनी ने शुरू किया ऑनलाइन बुकिंग प्‍लेटफॉर्म

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 09, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 01:56 pm IST

उपभोक्ता अपनी पसंद के संस्करण, रंग और अधिकृत डीलर का चयन कर सकते हैं तथा छह चरणों में बुकिंग कर सकते हैं।

HMSI launches online booking platform for contactless customer engagement- India TV Hindi
HMSI launches online booking platform for contactless customer engagement Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने उपभोक्ताओं को संपर्करहित सेवा देने के लिए  अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग प्‍लेटफॉर्म की शुरुआत की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नया ऑनलाइन बुकिंग प्‍लेटफॉर्म उपभोक्ताओं के लिए त्वरित और पारदर्शी बुकिंग अनुभव प्रदान करता है। वे अपनी पसंद के संस्करण, रंग और अधिकृत डीलर का चयन कर सकते हैं तथा छह चरणों में बुकिंग कर सकते हैं।

कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि डिजिटलीकरण इस नए समय में उपभोक्ताओं के साथ संपर्करहित जुड़ाव का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग प्‍लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को पसंदीदा होंडा टू व्हीलर बुक करने की सुविधा देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा