1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा ने भारत में लॉन्च की दमदार बाइक हॉर्नेट 2.0, जानिए कीमत और फीचर्स

होंडा ने भारत में लॉन्च की दमदार बाइक हॉर्नेट 2.0, जानिए कीमत और फीचर्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 02:34 pm IST

भारत की अग्रणी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक पेश की है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इसका नाम हॉर्नेट 2.0 रखा है।

honda hornet 2.0- India TV Hindi
honda hornet 2.0 Image Source : FILE

भारत की अग्रणी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक पेश की है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इसका नाम हॉर्नेट 2.0 रखा है। नई दमदार, स्पोर्टी और आधुनिक अवतार में आई नई हॉर्नेट के साथ 184 सीसी का इंजन दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत रु 1,26,345 रखी गई है। यह कीमत गुरुग्राम की है। हॉर्नेट 2.0 को लॉन्च करने के साथ होंडा टू-व्हीलर्स ने भारत के 180-200 सीसी सैगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। 

बता दें कि अभी तक बाजार में होंडा की सीबी हॉर्नेट 160 बाजार में उपस्थित थी। लेनिक हॉर्नेट 2.0 के लॉन्च होने के साथ ही होंडा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से सीबी हॉर्नेट 160 को हटा लिया गया है। ऐसे में यह साफ है कि होंडा हॉर्नेट 2.0 ने सीबी हॉर्नेट 160 की जगह ले ली है। कंपनी ने नई मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है।

होंडा टू-व्हीलर्स की नेकेड स्ट्रीटफाइटर स्टाइल वाली नई हॉर्नेट 2.0 के साथ 184 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजैक्टेड एयर-कूल्ड इंजन मिला है जो 8,500 आरपीएम पर 17 बीएचपी पावर और 6,000 आरपीएम पर 16.1 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा