1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा ने भारत में पेश किया CBR250R का अपडेट वेरिएंट, कीमत 1.63 लाख से शुरू

होंडा ने भारत में पेश किया CBR250R का अपडेट वेरिएंट, कीमत 1.63 लाख से शुरू

 Published : Mar 19, 2018 03:30 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 03:30 pm IST

होंडा ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीबीआर250आर को नए रिफ्रेश तरीके से पेश किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर सीबीआर250आर का 2018 अपडेट एडिशन पेश किया है।

honda- India TV Hindi
honda

नई दिल्‍लीहोंडा ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीबीआर250आर को नए रिफ्रेश तरीके से पेश किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर सीबीआर250आर का 2018 अपडेट एडिशन पेश किया है। होंडा ने पिछले महीने हुए ऑटो एक्‍सपो के दौरान अपनी इस बाइक को शोकेस किया था। अब डेढ़ महीने बाद इसे आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1.63 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम दिल्‍ली) रखी है। वहीं कंपनी ने इसका एबीएस वाला वेरिएंट भी पेश किया है। जिसकी कीमत 1.93 लाख रुपए है।

सीबीआर250आर के 2018 एडिशन की बात करें तो इसमें होंडा ने नई स्टाइल के साथ ढ़ेरों नए फीचर दिए हैं। सबसे प्रमुख बदलाव यह है कि कंपनी ने इसमें बीएस4 मानकों के अनुसार इंजन पेश किया है। बाइक की डिजाइन की बात करें तो यह लगभग पुरानी बाइक के जैसी दिखाई देती है। हालांकि नए रंगों और ग्राफिक्‍स की मदद से इसका लुक बेहतर बनाया गया है। कंपनी ने इसे मार्स ऑरेंज, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, स्ट्राइकिंग ग्रीन, पर्ल स्पोर्ट्स येलो और स्पोर्ट्स रैड जैसे नए रंगों में पेश किया है।

बाइक के इंजन स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 249.60 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 4 वाल्व, डीओएचसी इंजन दिया गया है। यह इंजन पीजीएम-फ्यूल इंजैक्शन तकनीक से लैस है। होंडा ने बाइक के पावर में कोई बदलाव नहीं किया है। यह इंजन 8500 आरपीएम पर 26.15 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 7000 आरपीएम पर 22.9 न्‍यूटन मीटर का है। होंडा ने 2018 सीबीआर250आर को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। इसकी टॉप स्पीड 135 किमी प्रति घंटा है। भारत में होंडा की इस बाइक का मुकाबला केटीएम आरसी200, यामाहा फेज़र-25, बजाज पल्सर आरएस 200 और हालिया लॉन्च अपाचे आरआर 310 से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा