1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hyundai ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए पीएम केयर्स फंड में दिए 7 करोड़ रुपए

Hyundai ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए पीएम केयर्स फंड में दिए 7 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 12:22 pm IST

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपए का योगदान भी किया है।

Hyundai donates Rs 7 crore to PM CARES Fund- India TV Hindi
Hyundai donates Rs 7 crore to PM CARES Fund

नई दिल्‍ली। दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन कंपनी हुंडई की भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट से लड़ने के लिए पीएम-केयर्स फंड में सात करोड़ रुपये का दान दिया है।

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एस एस किम ने एक बयान में कहा कि पीएम-केयर्स फंड में हमारा योगदान भारत के लोगों के साथ हमारी एकजुटता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में इस महामारी से लड़ने के लिए भारत को हर संभव मदद जारी रखेगी। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपए का योगदान भी किया है।

कंपनी ने 4 करोड़ रुपए मूल्‍य की आयातित जांच किट भी विभिन्‍न राज्‍य सरकारों को उपलब्‍ध कराई हैं, जिनकी मदद से 25,000 लोगों की जांच की जा सकेगी।

कंपनी ने बताया कि उसने महाराष्‍ट्र, तमिलनाडू, दिल्‍ली और हरियाणा में पर्सनल प्रोटेक्‍टिव इक्विपमेंट, मास्‍क और अन्‍य सुरक्षा किट्स का वितरण भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा