1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हुंदै का वाहन कर्ज के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता, एक क्लिक पर मिलेगा लोन

हुंदै का वाहन कर्ज के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता, एक क्लिक पर मिलेगा लोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 19, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 06:39 pm IST

ग्राहकों को नहीं जाना होगा एचडीएफसी बैंक की ब्रांच, ऑनलाइन ही मिलेगा लोन

Hyundai partners with HDFC Bank- India TV Hindi
Hyundai partners with HDFC Bank Image Source : FILE

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने वाहनों के लिए कर्ज उपलब्ध कराने को लेकर एचडीएफसी बैंक के साथ गठजोड़ किया है। इसके माध्यम से कंपनी के ऑनलाइन मंच ‘क्लिक टू बाय’ से वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से कर्ज दिलाने में मदद की जाएगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कर्ज के लिए ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक की शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी। वे ‘क्लिक टू बाय’ मंच से ही वाहन के लिए कर्ज प्राप्त कर सकेंगे।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट योजना) डब्ल्यू.एस.ओह ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों के कहीं से भी आनलाइन खरीद के अनुभव की एक नयी इबारत लिखेगी। उन्होंने कहा कि मंच की पेशकश के साथ ही दो माह में अब तक नौ लाख से ज्यादा लोग ‘क्लिक टू बाय’ पर आ चुके हैं। जबकि कंपनी ने 17,000 बुकिंग की हैं।

हुंदै देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। फिलहाल कंपनी यात्री वाहन सेग्मेंट में 11 अलग-अलग कारें ऑफर कर रही है। कंपनी के मुताबिक क्लिक टू बाय के जरिए ग्राहक बिना संपर्क में आए एक ही जगह कार को खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा