1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टोयोटा की इनोवा ने बनाया रिकॉर्ड, कंपनी के टर्नओवर में 2.4 बिलियन डॉलर का योगदान देकर बनी नंबर 1

टोयोटा की इनोवा ने बनाया रिकॉर्ड, कंपनी के टर्नओवर में 2.4 बिलियन डॉलर का योगदान देकर बनी नंबर 1

 Published : Jan 21, 2017 04:41 pm IST,  Updated : Jan 21, 2017 04:41 pm IST

अकेली इनोवा ने ही टोयोटा इंडिया के टर्नओवर में 2.4 बिलियन डॉलर का सहयोग किया है। जो कि किसी भी ब्रांड द्वारा दिए गए सहयोग में सर्वाधिक है।

टोयोटा की इनोवा ने बनाया रिकॉर्ड, कंपनी के टर्नओवर में 2.4 बिलियन डॉलर का योगदान देकर बनी नंबर 1- India TV Hindi
टोयोटा की इनोवा ने बनाया रिकॉर्ड, कंपनी के टर्नओवर में 2.4 बिलियन डॉलर का योगदान देकर बनी नंबर 1

नई दिल्‍ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धूम मचाने वाली टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। कंपनी की यह एमपीवी 2016 में कंपनी के टर्नओवर में सबसे अधिक योगदान करने वाली कंपनी बन गई है। कंपनी के मुताबिक अकेली इनोवा ने ही टोयोटा इंडिया के टर्नओवर में 2.4 बिलियन डॉलर का सहयोग किया है। जो कि किसी भी पैसेंजर व्‍हीकल द्वारा किसी भी ब्रांड द्वारा दिए गए सहयोग में सर्वाधिक है।

तस्‍वीरों में देखिए नई इनोवा क्रिस्‍टा

Innova @ Auto Expo

innova-4Innova @ Auto Expo

innova-1Innova @ Auto Expo

innova-2Innova @ Auto Expo

innova-5Innova @ Auto Expo

innova-3Innova @ Auto Expo

अंग्रेजी अखबार इकोनोमिक टाइम्‍स में छपी खबर के मुताबिक जापानी कंपनी टोयोटा के मुताबिक भारतीय बाजार में कंपनी की दो कारें, इनोवा और फॉर्चूनर ने 2016 में 81 हजार यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की। कार मार्केट के मुख्य सेगमेंट में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का टर्नओवर जेनरेट करने वाली गाड़ियों में ह्यूंदै क्रेटा, होंडा सिटी और महिंद्रा की XUV और स्कॉर्पियो, मारुति सुजुकी की सियाज और ब्रेजा शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक सेल्‍स पर नोटबंदी का ज्‍यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। नोटबंदी की घोषणा (8 नवंबर) के ठीक 1 दिन बाद लॉन्च होने के बाद भी फार्चूनर के नए मॉडल के अभी तक 10 हजार मॉडल्स की बुकिंग हो चुकी है। साथ ही, कंपनी ने अभी तक 4 हजार यूनिट्स की सप्लाई भी कर दी है, जबकि 6 हजार कस्टमर्स अभी इंतजार में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा