1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. JLR अगले महीने भारत में लॉन्‍च करेगी SUV Defender, शुरू की बुकिंग

JLR अगले महीने भारत में लॉन्‍च करेगी SUV Defender, शुरू की बुकिंग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 24, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 12:54 pm IST

वर्तमान में भारत में लैंड रोवर पोर्टफोलियो में रैंज रोव इवोक, डिस्कवरी स्पोर्ट, रैंज रोव वेलर, रैंज रोवर स्पोर्ट, डिस्कवरी और रैंज रोवर की बिक्री की जाती है।

JLR set to drive in iconic SUV Defender in India next month- India TV Hindi
JLR set to drive in iconic SUV Defender in India next month Image Source : MOTOR1

नई दिल्‍ली। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठित एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर को भारतीय बाजार में 15 अक्‍टूबर को लॉन्‍च करेगी। कंपनी ने भारत में अपने इस मॉडल के लिए बुकिंग भी शुरू करने की घोषणा की है।

जेएलआर इंडिया के अध्‍यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्‍टर रोहित सूरी ने एक बयान में कहा कि लैंड रोवर के लिए यह बड़े गर्व का पल है कि वह अपने प्रतिष्ठित नए डिफेंडर को पहली बार भारत में पेश करने जा रहा है। जेएलआर ने भारतीय बाजार में 2009 में प्रवेश किया था।

उन्‍होंने आगे कहा कि यह भारत में संपूर्ण ऑटो इंडस्‍ट्री के लिए भी एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि होगी जब वह एक ऐसे वाहन को लॉन्‍च होता हुआ देखेगी, जिसे पूरी दुनिया में कल्‍ट स्‍टेट्स के लिए जाना जाता है। सूरी ने कहा कि इसके स्‍टेट्स को देखते हुए देश में इस वाहन को लॉन्‍च करने के लिए एक आकर्षक और भव्‍य डिजिटल लॉन्‍च इवेंट की योजना बनाई गई है।

वर्तमान में भारत में लैंड रोवर पोर्टफोलियो में रैंज रोव इवोक, डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट, रैंज रोव वेलर, रैंज रोवर स्‍पोर्ट, डिस्‍कवरी और रैंज रोवर की बिक्री की जाती है। जेएलआर वर्तमान में भारत में 24 शहरों में 27 डीलरशिप के जरिये अपने वाहनों की बिक्री करती है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा