1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कावासाकी ने भारत में लॉन्‍च की निंजा 400 बाइक, कीमत 4.69 लाख

कावासाकी ने भारत में लॉन्‍च की निंजा 400 बाइक, कीमत 4.69 लाख

 Published : Apr 03, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 03:09 pm IST

तेजतर्रार स्‍पोट्स बाइक के शौकीनों के लिए कावासाकी की ओर से अच्‍छी खबर आई है। कंपनी ने भारत में अपनी निंजा 400 बाइक को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 4.69 लाख रुपए रखी है।

kawasaki
 - India TV Hindi
kawasaki  

नई दिल्‍ली। तेजतर्रार स्‍पोट्स बाइक के शौकीनों के लिए कावासाकी की ओर से अच्‍छी खबर आई है। कंपनी ने भारत में अपनी निंजा 400 बाइक को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 4.69 लाख रुपए रखी है। बढ़ते हुए कॉम्‍पटीशन को देखते हुए यह कीमत उम्‍मीद से कम ही लग रही है। कंपनी ने इस बाइक को पहले से अधिक आकर्षक और बेहतर बनाया है। कंपनी के मुताबिक कम अनुभवी लोगों के लिए कंपनी की निंजा 300 बाइक बाजार में है। वहीं अनुभवी राइडर्स के लिए कंपनी के पास निंजा 650 बाइक है। नई बाइक इसी अंतर को कम करने का प्रयास सकेगी जो कि रफ्तार के शौकीन भी हैं और अनुभवी भी। 

कावासाकीकी इस बाइक की खासियत इसका इंजन और स्‍टाइल है। इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 399 सीसी का नया पैरेलल ट्विन इंजन दिया है। जो कि 1000 आरपीएम पर 44.4 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 8000 आरपीएम पर 38 न्‍यूटन मीटर का है। कंपनी ने इस इंजन को 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स से लैस किया है। बाइक में निंजा एच2 की तरह ट्रेलिस फ्रेम दी गई है। इस चेसिस का वजन काफी कम है। जिसकी मदद से राइडर को एडवांस डायनेमिक का फायदा मिलता है। 

बाइक की स्‍टाइल की बात करें तो कावासाकी ने इस पर काफी काम किया है। इसमें भी आपको निंजा एच2 की झलक देखने को मिलेगी। इस बाइक का इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर निंजा 650 जैसा ही दिया गया है। बाइक का कुल वजन 173 किग्रा है। निंजा 300 से मुकाबला करतें तो यह 9 किग्रा भारी है। कंपनी इसके पुर्जों को विदेश से आयात कर भारत में इसकी असेंबलिंग करवाएगी।  खबर है कि कावासाकी इस बाइक को कंपनी के चाकन स्थित प्लांट में असेंबल करेगी। आपको बता दें कि कावासाकी अपनी इस बाइक निंजा 400 भारत में सिर्फ रंग यानि कि ग्रीन कलर में उपलब्‍ध कराएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा