1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. 2019 में भारत आ रही है केटीएम 390 एडवेंचर, कीमत और फीचर्स के बारे में हुआ खुलासा

2019 में भारत आ रही है केटीएम 390 एडवेंचर, कीमत और फीचर्स के बारे में हुआ खुलासा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2018 08:50 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 08:50 pm IST

केटीएम भारत में अपनी केटीएम 390 एडवेंचर मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। अगले कुछ महीनों में यह भारत में आ सकती है। केटीएम ने घोषणा की है कि वह केटीएम 390 एडवेंचर को भारत में 2019 में लॉन्‍च करेगी।

ktm- India TV Hindi
ktm Image Source : KTM

नई दिल्‍ली। केटीएम भारत में अपनी केटीएम 390 एडवेंचर मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। अगले कुछ महीनों में यह भारत में आ सकती है। केटीएम ने घोषणा की है कि वह केटीएम 390 एडवेंचर को भारत में 2019 में लॉन्‍च करेगी। वर्तमान में कंपनी भारत में स्‍ट्रीटफाइटर ड्यूक्‍स और सुपरस्‍पोर्ट आरसी मोटरसाइकिल को बेच रही है।  

बजाज के साथ साझेदारी में केटीएम अपने वाहनों को 320 शहरों में 430 डीलर नेटवर्क के जरिये उपलब्‍ध कराती है। केटीएम 390 एडवेंचर में 43एचपी सिंगल सिलेंडर इंजन होगा, जो इसे एंट्री सेगमेंट की सबसे ताकतवर मशीन बनाती है। ऐसी संभावना है कि केटीएम 390 एडवेंचर में डब्‍ल्‍यूपी-सस्‍पेंशन होगा जो सुपरमोटो एबीएस मोड के साथ आएगा। इसमें टीएफटी स्‍क्रीन भी मिल सकती है।   

केटीएम बजाज के स्‍थानीय आपूर्ति चेन और प्रोडक्‍शन की दम पर अपनी मोटरसाइकिल की कीमत प्रतिस्‍पर्धी बनाने में सफल रहेगी। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि केटीएम 390 एडवेंचर की कीमत 2.7 लाख रुपए से 2.9 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम दिल्‍ली) होगी। इस मोटरसाइकिल की आधिकारिक लॉन्चिंग 2019 की पहली छमाही में होने की उम्‍मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा