1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो इलेक्ट्रिक जुटाएगी पूंजी, यहां 700 करोड़ रुपए का करेगी निवेश

हीरो इलेक्ट्रिक जुटाएगी पूंजी, यहां 700 करोड़ रुपए का करेगी निवेश

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 28, 2019 12:40 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 12:40 pm IST

 सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। हीरो इलेक्ट्रिक इस अवसर का लाभ उठाने की तैयारी में है।

Hero Electric - India TV Hindi
Hero Electric  Image Source : HEROELECTRIC.IN

नयी दिल्ली। सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। हीरो इलेक्ट्रिक इस अवसर का लाभ उठाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी अपने विस्तार को पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की एक लाख इकाइयों की वर्तमान उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर पांच लाख सालाना करने के लिए अगले तीन साल में 700 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती है। 

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा कि हम हर पहलू पर विस्तार कर रहे हैं, पीछे देखने जैसा कुछ नहीं है। डीलर नेटवर्क, श्रमबल, उत्पाद पोर्टफोलियो और विनिर्माण के संदर्भ में हम विस्तार कर रहे हैं। हम निवेश करेंगे और इसके लिए पूंजी जुटाएंगे। उनसे पूछा गया कि कंपनी कितनी धनराशि जुटाना चाहती है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय नहीं किया गया है और कंपनी फिलहाल इस पर काम कर रही है। कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम विभिन्न चीजों के लिए कम-से-कम 500-700 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसमें से बड़ी राशि विनिर्माण, उत्पाद के विकास, शोध एवं विकास और विपणन पर खर्च होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा