1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्कॉर्पियो और XUV500 के इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्‍च करने की तैयारी में है Mahindra

स्कॉर्पियो और XUV500 के इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्‍च करने की तैयारी में है Mahindra

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 12, 2017 11:29 am IST,  Updated : Mar 12, 2017 11:29 am IST

भारतीय कार बाजार में जल्‍द ही दो SUV के इलेक्ट्रिक वैरिएंट दस्‍तक दे सकते हैं। Mahindra स्‍कॉर्पियो और XUV500 के साथ यह प्रयोग करने की तैयारी कर रही है।

स्कॉर्पियो और XUV500 के इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्‍च करने की तैयारी में है Mahindra- India TV Hindi
स्कॉर्पियो और XUV500 के इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्‍च करने की तैयारी में है Mahindra

नई दिल्ली। भारतीय कार बाजार में जल्‍द ही दो सबसे सफल SUV के इलेक्ट्रिक वैरिएंट दस्‍तक दे सकते हैं। Mahindra अपनी स्‍कॉर्पियो और XUV500 के साथ यह प्रयोग करने की तैयारी कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में सबसे अधिक ऑप्‍शंस महिंद्रा के ही हैं।

यह भी पढ़ें :Hyundai ने उठाया नई स्टाइलिश कार से पर्दा, एक बार चार्ज कराने पर चलेगी 800 किमी

इलेक्ट्रिक स्‍पोर्ट्स कार भी लॉन्‍च करने की तैयारी में है Mahindra

  • फिलहाल Mahindra के दो पावर ऑप्शंस मौजूद हैं, 48V और 72V। अभी इलेक्ट्रिक कारों के नाम पर महिंद्रा की E20 प्लस (हैचबैक) और E-Verito (सेडान) मौजूद हैं।
  • Mahindra ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह एक नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भी मार्केट में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।
  • कंपनी ने पिनिनिफैरिना नाम की एक डिजाइन फर्म भी खरीद ली है और अब वह गाड़ियों के स्पोर्टी लुक पर मिलकर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :नहीं खरीद पाएंगे मारुति, ह्युंडई और होंडा की ये कारें, कंपनियों ने बंद किया इनका प्रोडक्शन

एक और SUV S201 बनाने की तैयारी में है Mahindra

  • इसके अलावा Mahindra एक और SUV S201 बनाने की भी योजना बना रही है।
  • इसका विकास 2018-19 की दूसरी छमाही में कंपनी की दक्षिण कोरियाई इकाई सांगयोंग के तिवोली प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
  • निवेशकों को लिखे पत्र में महिंद्रा एंड मंहिद्रा ने कहा है कि XUV 500 का पेट्रोल संस्करण वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में पेश किए जाने की संभावना है।
  • फिलहाल XUV 500 केवल डीजल संस्करण में 2,179 सीसी और 1,997 सीसी में उपलब्ध है।
  • इसकी कीमत 12.47 लाख रुपए से लेकर 17.57 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम दिल्ली) है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा