1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा ने पेश की e20 प्लस हैचबैक, दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत है 5.46 से 8.46 लाख रुपए तक

महिंद्रा ने पेश की e20 प्लस हैचबैक, दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत है 5.46 से 8.46 लाख रुपए तक

 Published : Oct 21, 2016 05:48 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 06:47 pm IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलेक्‍ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुए छोटी कार e20 प्लस पेश की है। इसकी कीमत 5.46 लाख रुपए से शुरू है।

महिंद्रा ने पेश की e20 प्लस हैचबैक, दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत है 5.46 से 8.46 लाख रुपए तक- India TV Hindi
महिंद्रा ने पेश की e20 प्लस हैचबैक, दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत है 5.46 से 8.46 लाख रुपए तक

नई दिल्ली। घरेलू ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलेक्‍ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुए छोटी कार e20 प्लस पेश की है।  इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 5.46 लाख रुपए से 8.46 लाख रुपए तक है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने यहां पत्रकारों से कहा,

भारत में एकीकृत और इलेक्ट्रिक गतिशीलता समाधान प्रदान करने में कंपनी अग्रणी रही है और हमारा प्रयास है कि हर श्रेणी में अधिक प्रयोग किए जा सकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करें।

ये है महिंद्रा द्वारा बनाया दुनिया का पहला इंटरनेट आधारित स्‍कूटर

Mahindra GenZe

genzeMahindra GenZe

genze-3 (1)Mahindra GenZe

genze-2 (1)Mahindra GenZe

genze-2 Mahindra GenZe

genze-5 Mahindra GenZe

genze-1 Mahindra GenZe

genze-3 Mahindra GenZe

genze-6 Mahindra GenZe

genze-4 Mahindra GenZe

genze-7 Mahindra GenZe

  • कंपनी की ई-वाहन श्रेणी में और विस्तार करने की योजना है।
  • कंपनी ने बाजार में ई20 प्लस के शुरुआती संस्करण पी2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • लेकिन इसके पी4, पी6 और पी8 संस्करण की कीमत 5.46 लाख रुपए से 8.46 लाख रुपए के बीच है।
  • यह वाहन एक बार चार्ज किए जाने के बाद 140 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
  • इसकी अधिकतम रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
  • कंपनी ने ई-तकनीक पर 800 करोड़ रुपए का निवेश किया है और अभी वह ई20, ईवेरिटो और ईसुप्रो की बिक्री करती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा