1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. XUV 500 का पेट्रोल वैरिएंट पेश करने की तैयारी में महिंद्रा, स्‍कॉर्पियो पेट्रोल भी कर सकती है लॉन्‍च

XUV 500 का पेट्रोल वैरिएंट पेश करने की तैयारी में महिंद्रा, स्‍कॉर्पियो पेट्रोल भी कर सकती है लॉन्‍च

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 19, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 04:42 pm IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा की अपनी प्रमुख SUV XUV 500 का पेट्रोल संस्करण अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पेश करने की योजना है।

XUV 500 का पेट्रोल वैरिएंट पेश करने की तैयारी में महिंद्रा, स्‍कॉर्पियो पेट्रोल भी कर सकती है लॉन्‍च- India TV Hindi
XUV 500 का पेट्रोल वैरिएंट पेश करने की तैयारी में महिंद्रा, स्‍कॉर्पियो पेट्रोल भी कर सकती है लॉन्‍च

नई दिल्ली महिंद्रा एंड महिंद्रा की अपनी प्रमुख SUV XUV 500 का पेट्रोल संस्करण अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पेश करने की योजना है। ग्राहकों का इस खंड में डीजल वाहनों को लेकर रुचि कम होने के साथ कंपनी यह योजना बना रही है।

कंपनी अपने लोकप्रिय स्कॉर्पियो मॉडल का पेट्रोल संस्करण भी पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि यह XUV 500 की मांग पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें : मारुति अर्टिगा का लिमिटेड एडिशन पेश, कीमत 8.10 लाख रुपए

एक और SUV S201 बनाने की तैयारी में है महिंद्रा

  • इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा एक और SUV S201 बनाने की भी योजना बना रही है।
  • इसका विकास 2018-19 की दूसरी छमाही में कंपनी की दक्षिण कोरियाई इकाई सांगयोंग के तिवोली प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
  • निवेशकों को लिखे पत्र में महिंद्रा एंड मंहिद्रा ने कहा है कि XUV 500 का पेट्रोल संस्करण वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में पेश किए जाने की संभावना है।
  • फिलहाल XUV 500 केवल डीजल संस्करण में 2,179 सीसी और 1,997 सीसी में उपलब्ध है।
  • इसकी कीमत 12.47 लाख रुपए से लेकर 17.57 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम दिल्ली) है।

तस्‍वीरों में देखिए फैरडे फ्यूचर इलेक्ट्रिक एएफ91 मॉडल

Electric car FF91

ff4  IndiaTV Paisa

ff-1  IndiaTV Paisa

ff-5  IndiaTV Paisa

ff-2 (1) IndiaTV Paisa

ff-3  IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : दुनिया में पहली बार उड़ने वाली कार की बिक्री हुई शुरू, 6.60 लाख रुपए में कर सकते हैं बुकिंग

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि इस वाहन को मिली प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी स्कॉर्पियो का पेट्रोल संस्करण पेश करेगी।
  • कंपनी ने यह भी कहा कि S201 का तिवोली प्लेटफार्म पर विकास किया जा रहा है।
  • इसे 2018-19 की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा।
  • इसके अलावा मौजूदा वाहनों में भी समय-समय पर बदलाव किए जाएंगे। प्
  • रदूषण को लेकर नियामकीय चुनौतियों के कारण डीजल से चलने वाली कार तथा SUV की मांग में कमी दर्ज की गयी है।

पिछले साल उच्चतम न्यायालय ने 2,000 सीसी तथा इससे अधिक क्षमता के डीजल वाहनों के पंजीकरण पर दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पंजीकरण पर आठ महीने के लिये रोक लगायी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा