जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में आर्थिक नरमी के कारण कुल बिक्री में गिरावट के बाद भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थानीय इकाई महिंद्रा साउथ अफ्रीका ने यात्री वाहनों और पिकअप वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। वाहन कंपनियों के संगठन नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा साउथ अफ्रीका सबसे तेजी से बढ़ती यात्री वाहन व पिकअप वाहन कंपनी है।
Related Stories
संगठन ने कहा कि महिंद्रा कुल बिक्री के मामले में नये रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है और पूरे साल के दौरान 5,664 इकाइयों की बिक्री का अपना लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकती है। उसने कहा कि यात्री वाहनों की कुल बिक्री में 4.9 प्रतिशत और कुल वाहनों की बिक्री में 3.50 प्रतिशत की गिरावट आयी है। इसके बाद भी महिंद्रा की बिक्री 33.40 प्रतिशत बढ़कर 5,584 इकाइयों पर पहुंच गयी है।