नई दिल्ली। 2000 सीसी इंजन पर सुप्रीम कोर्ट के बैन को देखेते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी एसयूवी XUV 500 और स्कॉर्पियो को 1.99 लीटर इंजन के साथ उतारा है। अभी तक इन दोनों एसूयूवी के इंजन 2.2 लीटर क्षमता के थे। दिल्ली में नई स्कॉर्पियो की कीमत 9.67 लाख रुपए से लेकर 12.75 लाख रुपए रखी गई है। वहीं एक्सयूवी500 की कीमत 11.58 लाख से लेकर 15.51 लाख रखी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते राजधानी दिल्ली के भीतर 1 जनवरी से 2,000सीसी से ऊपर की क्षमता वाले सारे डीजल वाहनों रजिट्रेशन पर 31 मार्च तक बैन लगा हुआ है।
#AutoExpo2016: महिंद्रा ने पेश की पावर फुल ई-कार e2o, सिर्फ 8 सेकेंड में पकड़ेगी 100 Kmph की रफ्तार
तस्वीरों में देखिए जल्द सड़कों पर आने वाली महिंद्रा की नई कारें
Mahindra @ auto expo
e20
e20
XUV Aero
SsangYong Tivoli
Blazo
e-Verito
इंजन की पावर पर नहीं पड़गा असर
कंपनी ने 1.99 लीटर का इंजन वैरिएंट सिर्फ फ्रंट व्हील ड्राइव वाले व्हीकल्स में दिया है। कंपनी के मुताबिक नई स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500 की पर्फोर्मेंस वर्तमान के 2.2-लीटर एमहॉक इंजन जैसी ही होगी।’ इन दोनों ही गाड़ियों के इंजन की क्षमता भले ही 2.2-लीटर से घटाते हुए 1.99-लीटर कर दिया गया हो, लेकिन इससे इनकी ताकत और टॉर्क पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन दोनों ही SUVs के नए इंजन 120 हॉर्स पावर तक की ताकत और 280एनएम तक का टॉर्क पैदा करने में सक्षम होंगे। हालांकि कंपनी का ऑटोमेटिक वैरिएंट 2.2 लीटर इंजन के साथ ही उपलब्ध होगा।
Online Cars: अब फ्लिपकार्ट पर बिकेगी महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी
सुप्रीम कोर्ट के बैन का पड़ा असर
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में दिए आदेश में 1 जनवरी से दिल्ली के भीतर 2000 सीसी से अधिक के डीजल वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सुप्रीमकोर्ट के आदेश से सबसे ज्यादा नुकसान महिंद्रा को ही पहुंचा था। क्योंकि इसकी टीयूवी 300 को छोड़कर सभी एसयूवी का इंजन 2000 सीसी से अधिक का था। हालांकि कोर्ट ने यह फैसला 2016 की पहली तिमाही तक के लिए लिया था, लेकिन महिंद्रा को लगता है कि यह बैन इस अवधि के बाद भी जारी रह सकता है।