1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti अपनी छोटी डीजल इंजर कार की बिक्री करेगी बंद, खाली जगह को CNG मॉडल से भरने की योजना

Maruti अपनी छोटी डीजल इंजर कार की बिक्री करेगी बंद, खाली जगह को CNG मॉडल से भरने की योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 26, 2019 06:57 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 06:57 pm IST

कंपनी ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद कर देगी।

Maruti looking at CNG to fill space vacated by small diesel engine cars- India TV Hindi
Maruti looking at CNG to fill space vacated by small diesel engine cars Image Source : MARUTI LOOKING AT CNG TO

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2020 से डीजल कारों पर बिक्री बंद करने की घोषणा की है। ऐसे में उसकी नजर छोटी डीजल कारों की जगह को भरने के लिए सीएनजी कारों पर है।

कंपनी ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद कर देगी। ऐसा नए भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक के अनुरूप लागत बढ़ने का आकलन करने के बाद किया गया। उस समय कंपनी की कुल बिक्री का करीब 23 प्रतिशत डीजल कारें थीं। वर्तमान में कंपनी अल्‍टो, अल्‍टो के10, सेलेरियो, वैगन आर, डिजायर, अर्टिगा और हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी को सीएनजी विकल्प में उपलब्ध कराती है।

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) सी.वी. रमन ने बताया कि भविष्य में मारुति सुजुकी के लिए सीएनजी कारें छोटी डीजल गाड़ियों से खाली जगह को भरने का कारगर विकल्प होंगी। रमन ने कहा कि हमारा विश्वास है कि छोटी कार के लिए सीएनजी एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह पेट्रोल-डीजल का विकल्प है। हमारे पास सीएनजी वाहनों की एक पूरी श्रृंखला है। हम स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के इच्छुक हैं।

रमन ने कहा कि सरकार भी गैस को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। देशभर में सीएनजी उपलब्धता का विस्तार करने पर जोर है। मौजूदा समय में देश में करीब 30 लाख सीएनजी वाहन हैं। इसमें भी अधिकांश बिक्री दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हुई है। मारुति ने अब तक पांच लाख से ऊपर सीएनजी कारों की बिक्री की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा