1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti की बिक्री दिसंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ी, 31 दिन में बेची 124,375 गाडि़यां

Maruti की बिक्री दिसंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ी, 31 दिन में बेची 124,375 गाडि़यां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 01, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 01:00 pm IST

अप्रैल-दिसंबर के दौरान मारुति की घरेलू बिक्री 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11 लाख इकाई रही है।

Maruti posts 2.4 pc rise in car sales in Dec- India TV Hindi
Maruti posts 2.4 pc rise in car sales in Dec

नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि दिसंबर के दौरान घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 2.4 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि नई वैगन आर जैसी कॉम्‍पैक्‍ट मॉडल्‍स की अधिक मांग बढ़ने से उसकी बिक्री बढ़ी है, हालांकि कंपनी की छोटी कारों की बिक्री में मंदी बनी रही।  

नियामकीय जानकारी में मारुति ने कहा कि उसने दिसंबर, 2019 के दौरान घरेलू बाजार में कल 124,375 वाहनों की बिक्री की है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 121,479 वाहनों की बिक्री की थी।

निर्यात और अन्‍य ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्‍युफैक्‍चर्र (ओईएम) को मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री में दिसंबर, 2019 के दौरान 3.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कंपनी ने कुल 133,296 वाहनों की बिक्री की है।

मारुति के लोकप्रिय मॉडल जैसे अल्‍टो, जिसे कंपनी द्वारा मिनी कार की श्रेणी में रखा गया है, की बिक्री दिसंबर माह के दौरान 13.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,883 इकाई की रही। वहीं कंपनी की कॉम्‍पैक्‍ट श्रेणी, जिसमें नई वैगन आर, स्विफ्ट, सेलेरियो और डिजायर शामिल है, की बिक्री लगभग 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ्‍ज्ञ 65,673 इकाई की रही।

मिड-साइड सियाज की बिक्री इस दौरान 62.3 प्रतिशत घटी है और कंपनी ने केवल 1786 इकाई की बिक्री की है। यू‍टीलिटी वाहनों जैसे जिप्‍सी और अर्टिगा की बिक्री 17.7 प्रतिशत बढ़कर 23,808 इकाई रही। अप्रैल-दिसंबर के दौरान मारुति की घरेलू बिक्री 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11 लाख इकाई रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा