1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti Suzuki ने किया बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ गठजोड़, उपभोक्‍ताओं को जल्‍द मिलेगा ऑटो लोन

Maruti Suzuki ने किया बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ गठजोड़, उपभोक्‍ताओं को जल्‍द मिलेगा ऑटो लोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2019 05:47 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 05:47 pm IST

डीलरों को बैंक ऑफ बड़ौदा के श्रृंखला वित्तपोषण के मौजूदा कार्यक्रम के तहत कर्ज दिया जाएगा।

Maruti Suzuki partners Bank of Baroda for vehicle finance- India TV Hindi
Maruti Suzuki partners Bank of Baroda for vehicle finance Image Source : MARUTI SUZUKI

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने डीलरों तथा उपभोक्ताओं को कर्ज उपलब्ध कराने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से हाथ मिलाया है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक करार किया है, जिसके तहत बैंक उसका तरजीही वित्तपोषक बन जाएगा। कंपनी ने कहा कि इस भगीदारी से डीलरों के साथ ही उपभोक्ताओं को अधिक अनुकूल वित्तीय विकल्प मुहैया कराने की सहूलियत मिलेगी। 

बयान के अनुसार, डीलरों को बैंक ऑफ बड़ौदा के श्रृंखला वित्तपोषण के मौजूदा कार्यक्रम के तहत कर्ज दिया जाएगा। 

कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हमें इस बात का भरोसा है कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक के साथ इस भागीदारी से हमारे उपभोक्ताओं और डीलरों को आधुनिक बैंकिंग एवं वित्तीय समाधान उपलब्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा