1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti ने दो दिन उत्‍पादन बंद रखने का किया ऐलान, गुरुग्राम और मानेसर प्‍लांट में 7, 9 सितंबर को नहीं होगा काम

Maruti ने दो दिन उत्‍पादन बंद रखने का किया ऐलान, गुरुग्राम और मानेसर प्‍लांट में 7, 9 सितंबर को नहीं होगा काम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 04, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 01:30 pm IST

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह हरियाणा में स्थित अपने इन दो विनिर्माण संयंत्रों में 7 और 9 सितंबर को विनिर्माण परिचालन को पूरी तरह बंद रखेगी।

Maruti to halt production at Haryana plants for two days- India TV Hindi
Maruti to halt production at Haryana plants for two days Image Source : MARUTI TO HALT PRODUCTION

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने हरियाणा में अपने विनिर्माण संयंत्रों में दो दिन उत्‍पादन बंद रखने का निर्णय लिया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर स्थित अपने विनिर्माण संयंत्रों में दो दिन काम बंद रखेगी।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह हरियाणा में स्थित अपने इन दो विनिर्माण संयंत्रों में 7 और 9 सितंबर को विनिर्माण परिचालन को पूरी तरह बंद रखेगी। एमएसआई ने कहा कि इन दोनों दिनों को शून्‍य उत्‍पादन दिन के रूप में देखा जाएगा।

गंभीर मंदी के दौर से गुजर रहे ऑटो उद्योग की इस दिग्‍गज कंपनी ने अगस्‍त में अपने उत्‍पादन में 33.99 प्रतिशत की कटौती की थी। मारुति पिछले सात महीनों से लगातार अपने उत्‍पादन में कटौती कर रही है।

कंपनी ने अगस्‍त, 2019 में कुल 1,11,370 वाहनों का निर्माण किया, जबकि एक साल पहले समान माह में कंपनी ने 1,68,725 वाहनों का उत्‍पादन किया था। जुलाई में, कंपनी ने अपना उत्‍पादन 25.15 प्रतिशत घटाकर 1,33,625 इकाईयों का उत्‍पादन किया था।

1 सितंबर को कंपनी ने अगस्‍त माह के दौरान अपनी बिक्री में 33 प्रतिशत की गिरावट आने की जानकारी दी थी। कंपनी ने अगस्‍त, 2019 में कुल 1,06,413 इकाईयों की बिक्री की, जबकि अगस्‍त 2018 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 1,58,189 इकाई था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा