1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नई डीलरशिप के लिए जमीन खरीदेगी मारुति, कंपनी ने इस साल तय किया 1000 करोड़ रुपए का पूंजी व्‍यय

नई डीलरशिप के लिए जमीन खरीदेगी मारुति, कंपनी ने इस साल तय किया 1000 करोड़ रुपए का पूंजी व्‍यय

 Published : Oct 31, 2017 07:35 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 07:35 pm IST

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने नये डीलरशिप के लिये भूखंड खरीदने को लेकर चालू वित्‍त वर्ष में 1,000 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय तय किया है।

नई डीलरशिप के लिए जमीन खरीदेगी मारुति, कंपनी ने इस साल तय किया 1000 करोड़ रुपए का पूंजी व्‍यय- India TV Hindi
नई डीलरशिप के लिए जमीन खरीदेगी मारुति, कंपनी ने इस साल तय किया 1000 करोड़ रुपए का पूंजी व्‍यय

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने नये डीलरशिप के लिये भूखंड खरीदने को लेकर चालू वित्‍त वर्ष में 1,000 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय तय किया है। विस्तार रणनीति के तहत, कंपनी की योजना जमीन खरीदने, डीलरशिप बनाने और फिर उसे चुनिंदा विक्रेताओं को पट्टे पर देने की है।

चालू वित्‍त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी देशभर में इस तरह के 120 जमीन सौदों को पहले ही अंतिम रूप दे चुकी है। मारुति सुजुकी इंडिया के मुख्य वित्‍त अधिकारी (सीएफओ) ने बताया कि हमने इस वित्‍त वर्ष में 1,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। अगले तीन साल में हमारी योजना करीब 1,500 नए डीलरशिप स्थापित करने की है।

वर्तमान में 1,700 शहरों में 2,069 डीलरशिप के साथ मारुति का देशभर में सबसे बड़ा बिक्री तंत्र है। वहीं, कंपनी देशभर में करीब 3,293 सर्विस केंद्र का परिचालन भी करती है। मारुति सुजुकी ऐसे समय में अपने ब्रिकी तंत्र को बढ़ाने में लगी है जब उसने 2020 तक 20 लाख गाड़ियां प्रतिवर्ष बेचने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्‍त वर्ष के दौरान कंपनी ने 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा