1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सडीज बेंज ने भारत में पेश की एएमजी सी63 कूपे और एएमजी जीटी आर कूपे, 1.33 करोड़ रुपए से शुरू होगी कीमत

मर्सडीज बेंज ने भारत में पेश की एएमजी सी63 कूपे और एएमजी जीटी आर कूपे, 1.33 करोड़ रुपए से शुरू होगी कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 27, 2020 04:59 pm IST,  Updated : May 27, 2020 04:59 pm IST

कंपनी ने कहा कि इस पेशकश के साथ इस बाजार में उसके पास सबसे अधिक 15 मॉडल हैं।

Mercedes-Benz launches AMG C63 Coupé, AMG GT R Coupe in India- India TV Hindi
Mercedes-Benz launches AMG C63 Coupé, AMG GT R Coupe in India Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। महंगी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सडीज-बेंज ने बुधवार को अपनी एएमजी सी63 कूपे और एएमजी जीटी आर कूपे भारतीय बाजार में पेश की। केरल को छोड़कर अन्य शहरों में इसकी शोरूम कीमत 1.33 करोड़ रुपए से 2.48 करोड़ रुपए के बीच है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस नई पेशकश के साथ मर्सडीज बेंज इंडिया को लक्जरी कार बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है। पिछले साल लक्जरी बाजार में 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

कंपनी ने कहा कि इस पेशकश के साथ इस बाजार में उसके पास सबसे अधिक 15 मॉडल हैं। कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि बाजार में मजबूत पकड़, प्रतिबद्ध खुदरा नेटवर्क और लक्जरी कारों के ज्यादा मॉडलों के साथ हमारी एएमजी वाहनों को पेश करने की रणनीति हमें घरेलू बाजार में लक्जरी कार श्रेणी में अग्रणी बनने में मदद करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा