1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अगले महीने लॉन्च हो सकती है BMW की ये शानदार कार, मर्सिडीज ई-क्लास, ऑडी A6, जगुआर XF को देगी टक्‍कर

अगले महीने लॉन्च हो सकती है BMW की ये शानदार कार, मर्सिडीज ई-क्लास, ऑडी A6, जगुआर XF को देगी टक्‍कर

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 14, 2017 04:43 pm IST,  Updated : May 14, 2017 04:44 pm IST

BMW की नई 5-सीरीज भी इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। इसे भारत में जून में लॉन्च किया जा सकता है। नई 5-सीरीज की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है।

अगले महीने लॉन्च हो सकती है BMW की ये शानदार कार, मर्सिडीज ई-क्लास, ऑडी A6, जगुआर XF को देगी टक्‍कर- India TV Hindi
अगले महीने लॉन्च हो सकती है BMW की ये शानदार कार, मर्सिडीज ई-क्लास, ऑडी A6, जगुआर XF को देगी टक्‍कर

नई दिल्‍ली। जर्मन कार कंपनी BMW की नई 5-सीरीज भी इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। इसे भारत में जून में लॉन्च किया जा सकता है। नई 5-सीरीज की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। इसके लिए दो लाख रुपए देने होंगे। जुलाई से इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला मर्सिडीज ई-क्लास, ऑडी A6, जगुआर XF, वोल्वो S90 और लेक्सस ES300H से होगा।

BMW ने पिछले साल अक्टूबर महीने में नई 5-सीरीज से पर्दा उठाया था, इसका डिजायन 7-सीरीज से प्रेरित है। इसे पहले से पावरफुल और ज्यादा माइलेज देने के लिहाज से तैयार किया गया है। साथ ही इसमें नई टेक्नोलॉजी भी आएगी।

यह भी पढ़ें :Lexus ने भारतीय बाजार में उतारी अपनी सबसे महंगी कार, कीमत 2.32 करोड़ रुपए

तीन इंजनों का मिलेगा विकल्‍प

भारत आने वाली नई 5-सीरीज में तीन इंजनों का विकल्प मिल सकता है। एंट्री लेवल वैरिएंट 520d में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन आ सकता है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। 530i में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आ सकता है, जो 252 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा, यही इंजन 330i GT में भी आएगा। 530d वैरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर डीजल दिया जा सकता है, यह इंजन 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देगा। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन बदलावों के साथ आएगी फेसलिफ्ट Honda Jazz, 2018 के इंडियन ऑटो एक्‍सपो में आ सकती है नजर

फीचर्स भी होंगे शानदार

संभावना है कि फीचर्स के मामले में भी नई 5-सीरीज मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देने वाली होगी, इस में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटों के साथ मसाज फंक्शन, नया आई-ड्राइव सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल, अडॉप्टिव डैम्पर्स, रीमोट पार्किंग फंक्शन, एलईडी हैडलैंप्स के साथ वैकल्पि तौर पर अडॉप्टिव एलईडी लाइटें और आधे किलोमीटर रेंज वाले एंटी-डैज़ल हाई-बीम लैंप्स भी आएंगे।

स्राेत : Cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा