1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. निसान ने की डटसन गो और गो प्लस की कीमत बढ़ाने की घोषणा, 1 अप्रैल से होगी 4% महंगी

निसान ने की डटसन गो और गो प्लस की कीमत बढ़ाने की घोषणा, 1 अप्रैल से होगी 4% महंगी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 29, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 07:02 pm IST

दिल्ली में डटसन गो की एक्स-शोरूम कीमत 3.29 लाख से 4.89 लाख रुपए, जबकि गो प्लस की कीमत 3.83 लाख से 5.69 लाख रुपए के बीच है।

Datsun Go- India TV Hindi
Datsun Go Image Source : DATSUN GO

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी निसान इंडिया ने शुक्रवार को आगामी एक अप्रैल से अपनी डटसन गो और गो प्लस के दाम में चार प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा की है।  

निसान मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं वाणिज्यिक) हरदीप सिंह बरार ने बयान में कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और कुछ अन्य आर्थिक कारकों के चलते हम डटसन गो और गो प्लस के दाम में  मामूली वृद्धि करने जा रहे हैं।

दिल्ली में डटसन गो की एक्‍स-शोरूम कीमत 3.32 लाख से 5.17 लाख रुपए, जबकि गो प्लस की कीमत 3.86 लाख से 5.89 लाख रुपए के बीच है।

इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी गुरुवार को यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में अप्रैल से 5,000 रुपए से लेकर 73,000 रुपए तक की वृद्धि की घोषणा की थी। इसी सप्ताह फ्रांस की कार कंपनी रेनो ने क्विड के दाम में अप्रैल से 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। 

पिछले महीने टाटा मोटर्स ने भी कच्चे माल की बढ़ती लागत तथा बाह्य आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए यात्री वाहनों के दाम में अप्रैल से 25,000 रुपए तक की वृद्धि की घोषणा की थी। टोयोटा और जगुआल लैंड रोवर पहले ही कह चुकी हैं कि वह अप्रैल से चुनिंदा मॉडल्‍स के दाम में वृद्धि करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा