1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति, हुंडई व टाटा के बाद अब Nissan ने भी की जनवरी से अपने वाहनों के दाम 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा

मारुति, हुंडई व टाटा के बाद अब Nissan ने भी की जनवरी से अपने वाहनों के दाम 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 02:45 pm IST

मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां पहले ही जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

Nissan to increase prices by up to 5 pc from January- India TV Hindi
Nissan to increase prices by up to 5 pc from January Image Source : NISSAN TO INCREASE PRICES

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतें पांच प्रतिशत तक बढ़ाने वाली है। कंपनी ने कहा कि निर्माण की लागत में हुई वृद्धि के असर को कम करने के लिए उसे वाहनों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि संशोधित कीमतें निसान और डटसन के सभी मॉडलों पर जनवरी 2020 से लागू होंगी। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के मद्देनजर लागत बढ़ने के कारण हम निसान और डटसन के सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर हैं।

मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां पहले ही जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

इससे पहले सोमवार को दिग्गज दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के दाम 2,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की है। हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि सभी दोपहिया वाहनों की कीमतों में वृद्धि होगी। यह वृद्धि मॉडल और बाजार के आधार पर अलग-अलग होगी। हालांकि, कंपनी ने गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की वजह नहीं बताई है। हीरो मोटोकॉर्प वर्तमान में 39,900 रुपए से लेकर 1.05 लाख रुपए तक की गाड़ियों की बिक्री करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा