1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Piaagio व्हीकल्स ने माल ढुलाई के लिए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च किया

Piaagio व्हीकल्स ने माल ढुलाई के लिए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 23, 2021 08:12 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 08:12 pm IST

छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली पियाजियो व्हीकल्स ने मंगलवार को माल ढुलाई के लिये बिजली से चलने वाले तिपहिया वाहन खंड में कदम रखा। कंपनी ने इस खंड में ऐपे ई-एक्स्ट्रा एफक्स पेश किया।

Piaagio व्हीकल्स ने माल ढुलाई के लिये बिजली चालित तिपहिया वाहन उतारा- India TV Hindi
Piaagio व्हीकल्स ने माल ढुलाई के लिये बिजली चालित तिपहिया वाहन उतारा Image Source : PIAAGIO.IN

मुंबई: छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली पियाजियो व्हीकल्स ने मंगलवार को माल ढुलाई के लिये बिजली से चलने वाले तिपहिया वाहन खंड में कदम रखा। कंपनी ने इस खंड में ऐपे ई-एक्स्ट्रा एफक्स पेश किया। इसके अलावा कंपनी ने यात्री ई-तीन पहिया वाहन खंड में ऐपे ई-सिटी पेश किया है। पिआजियो कमिर्शयल व्हीकल्स प्राइवेट लि.(पीवीपीएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्राफी ने वाहनों को पेश किये जाने के मौके पर कहा कि दोनों तिपहिया वाहनों में बैटरी लगी हुई है और इसकी शोरूम कीमत क्रमश: 3.12 लाख रुपये और 2.83 लाख रुपये (फेम-दो सब्सिडी के बाद) है। 

फेम इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा देने की सरकारी योजना है। पीवीपीएल इटली की वाहन कंपनी पिआजियो ग्रुप की पूर्ण अनुषंगी इकाई है। पिआजियो व्हीकल ने दिसंबर 2019 में यात्री खंड में ऐपे ई-सिटी पेश कर इलेक्ट्रिक-तीन पहिया वाहन में कदम रखा। ग्राफी ने कहा, ‘‘वर्ष 2019 में बैटरी अदला-बदली प्रौद्योगिकी पर आधारित ऐपे ई-सिटी पेश करने के बाद हम अब निश्चित बैटरी प्राौद्योगिकी समाधान पेश कर रहे हैं। यह गाहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा कर सकेगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा