नई दिल्ली। लक्जरी कार निर्माता रोल्स रॉयस ने मंगलवार को उत्तर भारत में अपने फेंटम सिरीज की आठवीं पीढ़ी की नई कार को लॉन्च किया। नए एल्यूमिनियम सुपरफ्रेम प्लेटफार्म पर बनी इस आठवीं पीढ़ी की फेंटम कार की कीमत 9.5 करोड़ से लेकर 11.5 करोड़ रुपए तक है। फेंटम को दुनिया की सबसे लक्जरियस कार का दर्जा प्राप्त है।
Related Stories
कंपनी का कहना है कि नई फेंटम इसके पुराने मॉडल से 30 फीसदी अधिक मजबूत और हल्की है। कंपनी ने इसके निर्माण में उसी प्लेटफॉर्म का उपयोग किया है, जिस पर उसने अपने पहले एसयूवी-द कुलिनन का निर्माण किया है।


इस कार में 6.75 लीटर का विशालकाय वी12 इंजन लगा है। यह 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से सुसज्जित है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 5.3 सेकेंड में पकड़ सकती है।

नई फेंटम कार में स्टारलिट रूफ के अलावा दरवाजों को खोलने और बंद करने के लिए बटन लगे हैं। इस कार का निर्माण बिजनेस क्लास को ध्यान में रखकर किया गया है और कंपनी का दावा है कि कार बाजार में इससे अधिक लक्जरियस कार अभी नहीं उतरी है।
