1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी मोटरसाइकिल ने ऑटो एक्सपो 2020 में Katana, GSX-RR MotoGP, V-Strom 650XT को किया प्रदर्शित

सुजुकी मोटरसाइकिल ने ऑटो एक्सपो 2020 में Katana, GSX-RR MotoGP, V-Strom 650XT को किया प्रदर्शित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 05, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 04:47 pm IST

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ऑटो एक्सपो 2020 में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मौके पर ही बुकिंग के अनेक रोमांचक ऑफर्स भी उपलब्ध करा रही है।

Suzuki Motorcycle India showcases Katana, GSX-RR MotoGP, V-Strom 650XT at the Auto Expo 2020- India TV Hindi
Suzuki Motorcycle India showcases Katana, GSX-RR MotoGP, V-Strom 650XT at the Auto Expo 2020

ग्रेटर नोएडा। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (एसएमआइपीएल) ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान नई Access 125, Gixxer series, Burgman Street  और Intruder के BS6 संस्करणों को लॉन्च किया। एसएमआइपीएल ने स्कूटरों और मोटरसाइकिलों की सम्पूर्ण रेंज सहित अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ-साथ BS6 अनुपालक V-Storm 650 XT 2020 संस्करण का प्रदर्शन किया। विश्व में सबसे सख्त उत्सर्जन नियमों पर खरा उतरने वाला Suzuki Access 125 और Burgman Street फ्यूल इंजेक्शन में भी उपलब्ध है।

एसएमआइपीएल ने मौजूदा भारतीय प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ-साथ बाइकिंग के दीवानों के लिए The Katana और टीम सुजुकी इजीस्टार मोटो जीपी मशीन GSX-RR का भी प्रदर्शन किया। इसके अलावा एसएमआइपीएल पवेलियन में सुजुकी Gixxer 250 और Burgman Street के नए कलर कांसेप्ट मॉडल्स भी प्रदर्शित किए गए। एसएमआइपीएल, ऑटो एक्सपो 2020 में ग्राहकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर मोटोजीपी कलर में Suzuki Gixxer 250 और Burgman Street की लॉन्चिंग का मूल्यांकन करेगा।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के एमडी कोइचिरो हिराओ ने कहा कि हमें विनियामक समयसीमा के काफी पहले अपनी सम्पूर्ण उत्पाद श्रृंखला के बीएस6 अनुपालक वर्जन्‍स को लॉन्च करके गर्व का अनुभव हो रहा है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सुजुकी के विकास की गति में सुव्यवस्थित और श्रेष्ठतर परफॉरमेंस प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से तेजी आई है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के उपाध्‍यक्ष देवाशीष हांडा ने कहा कि यह साल सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए ख़ास रहा है, क्योंकि इस साल हमने अपने बड़े ब्रांड Suzuki Gixxer के साथ क्वार्टर-लीटर सेगमेंट में प्रवेश किया और उसके बाद ऑल न्यू Access 125 BS6 अनुपालक को लॉन्च किया। ऑटो एक्सपो 2020 से हमें अपने आगामी BS6 प्रोडक्ट फ्लीट को डिस्प्ले करने और दोपहिया वाहन के बाज़ार में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत करने का सही प्लेटफॉर्म मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा