1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी मोटरसाइकिल की भारत के लिए बनाई योजना, 2 साल में दोगुनी करेगी वाहनों की बिक्री

सुजुकी मोटरसाइकिल की भारत के लिए बनाई योजना, 2 साल में दोगुनी करेगी वाहनों की बिक्री

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 09, 2018 03:26 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 03:26 pm IST

भारत में दोपहिया कारोबार में तेजी को देखते हुए जापानी कंपनी सुजुकी ने भी अपनी बड़ी योजना की घोषणा की है।

Suzuki- India TV Hindi
Suzuki

ग्रेटर नोएडा। भारत में दोपहिया कारोबार में तेजी को देखते हुए जापानी कंपनी सुजुकी ने भी अपनी बड़ी योजना की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने बर्गमेन स्‍ट्रीट और प्रीडेटर जीएसएक्‍स नाम के दो वाहन भी लॉन्‍च किए हैं। सुजुकी मोटरसाइकिल ने कहा कि वह भारत में अपने वाहनों की बिक्री 2019- 20 तक दोगुना कर 10 लाख इकाई करना चाहती है।

सुजुकी मोटर कोर्प के कार्यकारी महाप्रबंधक मासाहिरो निशिकावा ने यहां यह जानकारी दी। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया एसएमआई जापानी कंपनी की पूर्ण अनुषंगी है। भारतीय बाजार में उसकी सबसे बड़ी लगभग 35 प्रतिशत भागीदारी है।

Suzuki
Suzuki

उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 5.7 लाख रहने की उम्मीद है जिसमें 70,000 मोटरसाइकिल का निर्यात शामिल है। कंपनी ने 2017- 18 में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

Suzuki
Suzuki

उन्होंने कहा कि 10 लाख इकाई के लक्ष्य का मतलब है कि अगले दो साल में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करना। इस साल आटो एक्सपो में कंपनी ने अनेक प्रीमियम उत्पाद पेश किए है जिनमें नया स्कूटर बर्गमेन स्ट्रीट व प्रीडेटर जीएसएक्स एस 750 शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा