1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors ने लॉन्‍च किया सनरूप के साथ Harrier का सस्‍ता वर्जन, 1 अक्‍टूबर से बढ़ जाएगी कीमत

Tata Motors ने लॉन्‍च किया सनरूप के साथ Harrier का सस्‍ता वर्जन, 1 अक्‍टूबर से बढ़ जाएगी कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 05, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 01:53 pm IST

एक्सटी+ वेरिएंट में दो लीटर क्षमता का डीजल इंजन है जो सिक्स-स्पीड मैनुअल गियर और 17 इंच एलॉय व्हील और प्रोजेक्टर हेडलैम्प जैसे विभिन्न फीचर्स से सुसज्जित है।

Tata Motors launches new Harrier trim at Rs 16.99 lakh- India TV Hindi
Tata Motors launches new Harrier trim at Rs 16.99 lakh Image Source : AUTOCAR INDIA

नई दिल्‍ली। Tata Motors ने अपनी SUV Harrier का नया संस्करण Harrier XT+ बाजार में उतारा है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए है। कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी का नया एक्‍सटी+ वेरिएंट पैनारोमिक सनरूफ व अन्‍य नए फीचर्स के साथ आती है।

टाटा मोटर्स ने अपने एक बयान में कहा है कि एक्‍सटी+ वेरिएंट की इस शुरुआती कीमत पर कार केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी, जो सितंबर में बुकिंग कराएंगे और 31 दिसंबर 2020 तक इसकी डिलिवरी ले लेंगे। कंपनी ने कहा कि इसकी कीमतों में एक अक्टूबर के बाद से इजाफा किया जाएगा।

टाटा मोटर्स के विपणन प्रमुख (यात्री वाहन कारोबार इकाई) विवेक श्रीवत्‍स ने कहा कि हैरियर का एक्‍सटी+ वेरिएंट को पेश करने के साथ हमें पूरा भरोसा है कि यह टाटा हैरियर की स्थिति को और मजबूत करेगा और उपभोक्‍ताओं को पैनारोमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स को बहुत ही आकर्षक कीमत पर अनुभव करने का विकल्‍प उपलब्‍ध कराएगा।

एक्‍सटी+ वेरिएंट में दो लीटर क्षमता का डीजल इंजन है जो सिक्‍स-स्‍पीड मैनुअल गियर और 17 इंच एलॉय व्‍हील और प्रोजेक्‍टर हेडलैम्‍प जैसे विभिन्‍न फीचर्स से सुसज्जित है। कंपनी ने कहा कि 16.99 लाख रुपए की कीमत पर यह एसयूवी केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी, जो सितंबर माह के दौरान इसकी बुकिंग कराएंगे और 31 दिसंबर 2020 तक इसकी डिलिवरी ले लेंगे। कंपनी ने कहा कि इसकी कीमतों में एक अक्टूबर के बाद से इजाफा किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा