1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors ने कर्नाटक बैंक के साथ किया गठजोड़, ग्राहकों को मिलेगा आसान लोन

Tata Motors ने कर्नाटक बैंक के साथ किया गठजोड़, ग्राहकों को मिलेगा आसान लोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 05, 2021 01:13 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 01:13 pm IST

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसके ग्राहक अब कर्नाटक बैंक की 857 शाखाओं में इस साझेदारी का लाभ उठा सकते हैं।

Tata Motors ties up with Karnataka Bank- India TV Hindi
Tata Motors ties up with Karnataka Bank Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खुदरा वित्त समाधान की सुविधा के लिए कर्नाटक बैंक के साथ साझेदारी की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में बताया कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक टाटा मोटर्स के वाहन की ऑन-रोड कीमत पर 85 प्रतिशत तक का कर्ज आकर्षक ब्याज दर पर प्राप्त कर सकेंगे। इस कर्ज की ब्याज दर बाह्य बेंचमार्क ब्याज दर (ईबीएलआर) से संबद्ध होगी, जिसे समय-समय पर बैंक की वेबसाइट पर अपडेट किया जाता रहेगा।

इसके तहत अधिकतम 84 महीने की अवधि तक के कर्ज का लाभ उठाया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को उनकी पसंदीदा टाटा कार खरीदने में मदद करने के लिए आकर्षक वित्तपोषण विकल्प उपलब्ध कराने को कर्नाटक बैंक के साथ उसने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसके ग्राहक अब कर्नाटक बैंक की 857 शाखाओं में इस साझेदारी का लाभ उठा सकते हैं। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार खंड के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राजन अंबा ने कहा कि हम अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक वित्त योजना उपलब्ध कराने को कर्नाटक बैंक के साथ भागीदारी कर उत्साहित हैं। यह व्यक्तियों और परिवारों के लिए आवागमन के सुरक्षित समाधानों को अधिक सुलभ बनाने के हमारे निरंतर प्रयास के अनुकूल है। हमें उम्मीद है कि इन प्रस्तावों से ग्राहकों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और सभी के लिए कार खरीदने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा