नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसके बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर प्रतिभूतियों के जरिये 500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एक विधिवत अधिकृत समिति ने निजी नियोजन के आधार पर 5,000 तक श्रेणीबद्ध, सूचीबद्ध, असुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों (एनसीडी) को जारी करने की मंजूरी दी, जिनका अंकित मूल्य 10 लाख रुपये है, और जो कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये के है। कंपनी ने हालांकि इस बारे कोई ब्योरा नहीं दिया कि इस पूंजी का इस्तेमाल किस रूप में किया जाएगा।
- Hindi News
- पैसा
- ऑटो
- टाटा मोटर्स प्रतिभूतियों के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाएगी
टाटा मोटर्स प्रतिभूतियों के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाएगी
टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसके बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर प्रतिभूतियों के जरिये 500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement