1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. इस दिवाली पूरा करिए लग्‍जरी कार खरीदने का सपना, मिल रहा है 10 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट

इस दिवाली पूरा करिए लग्‍जरी कार खरीदने का सपना, मिल रहा है 10 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 30, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 01:52 pm IST

इस बार दिवाली पर आप अपने लिए लग्जरी कार खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। लग्जरी कार निर्माता कंपनियां कार और एसयूवी दोनों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

luxury car- India TV Hindi
luxury car Image Source : LUXURY CAR

नई दिल्‍ली। इस बार दिवाली पर आप अपने लिए लग्‍जरी कार खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। लग्‍जरी कार निर्माता कंपनियां कार और एसयूवी दोनों पर भारी डिस्‍काउंट ऑफर कर रही हैं। बीएमडब्‍ल्‍यू, ऑडी, जगुआर और वोल्‍वो सहित लग्‍जरी कार कंपनियां इस बार दिवाली पर आकर्षक स्‍कीम और ईएमआई ऑफर लेकर आई हैं। कई डीलर अपने स्‍तर पर कैशबैक भी ऑफर कर रहे हैं। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत में लग्‍जरी कारों की बिक्री दोहरे अंकों में बढ़ी है और ये नए ऑफर्स दिवाली जैसे त्‍योहारी सीजन में लग्‍जरी कारों की बिक्री में वृद्धि को जारी रखने में मदद करेंगे।

ऑडी क्‍यू रेंज एसयूवी पर डिस्‍काउंट

ऑडी इंडिया अपनी संपूर्ण क्‍यू रेंज एसयूवी पर आकर्षक ऑफर के साथ इस बार दिवाली का त्‍योहार मना रही है। ऑडी क्‍यू3, क्‍यू5 और क्‍यू7 एसयूवी पर आकर्षक ऑफर की पेशकश की गई है। ऑडी क्‍यू3 पर 21,999 रुपए ईएमआई का ऑफर है। यदि आप नई ऑडी क्‍यू5 या क्‍यू7 को खरीदना चाहते हैं तो आपको इनके साथ 3 साल तक क लिए फ्री सर्विस पैकेज, पहले साल का फ्री इंश्‍योरेंस और निम्‍नतम ईएमआई क्रमश: 36,999 रुपए और 49,999 रुपए है। ऑडी क्‍यू5 और ऑडी क्‍यू7 पर ऑडी इंडिया 3 साल बाद बायबैक एश्‍योरेंस ऑफर भी दे रही है। इन कारों पर अतिरिक्‍त 1 लाख और 2 लाख रुपए का अतिरिक्‍त एक्‍सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

बीएमडब्‍ल्‍यू कारों पर डिस्‍काउंट

बीएमडब्‍ल्‍यू इंडिया ने भी त्‍योहारी सीजन में आक्रामक ऑफर पेश किए हैं। इसकी एंट्री लेवल सेडान बीएमडब्‍ल्‍यू 3 सीरीज पर सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। बीएमडब्‍ल्‍यू 3 सीरीज के प्रेस्‍टीज वेरिएंट पर 7.30 लाख रुपए और इसके लग्‍जरी वेरिएंट पर 8.30 लाख रुपए का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। डिस्‍काउंट के बाद, बीएमडब्‍ल्‍यू 3 सीरीज के बेस मॉडल की कीमत घटकर 32 लाख रुपए और लग्‍जरी वेरिएंट की कीमत लगभग 37 लाख रुपए हो गई है।  

वोल्‍वो कार पर डिस्‍काउंट

वोल्‍वो कार इंडिया स्‍टाइल में दिवाली 2018 मना रही है। यह अपने 90 सीरीज वाहनों पर डिस्‍काउंट दे रही है। वोल्‍वो एस90 सेडान और वोल्‍वो एक्‍ससी90 एसयूवी पर अच्‍छाखासा डिस्‍काउंट मिल रहा है। वोल्‍वो एक्‍ससी90 के सभी वेरिएंट्स पर 8 लाख रुपए का कैश डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। वोल्‍वो एक्‍ससी90 की कीमत 79 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 1.31 करोड़ रुपए है। वोल्‍वो एस90 सेडान पर 5 लाख रुपए का कैश डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

जगुआर कार पर डिस्‍काउंट

जगुआर एक्‍सई आर जगुआर एक्‍सएफ पर क्रमश: 5.25 लाख और 5.00 लाख रुपए का डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर जगुआर एक्‍सई 2.0 डीजल प्‍योर वेरिएंट और जगुआर एक्‍सएफ 2.0 डीजल प्‍योर वेरिएंट्स पर है। इस डिस्‍काउंट के बाद जगुआर एक्‍सई की कीमत 34.47 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम) और और एक्‍सएफ की कीमत 44.58 लाख रुपए है। कंपनी जगुआर एक्‍ससी और एफ-पेस पर डीलर स्‍तर पर इंश्‍योरेंस और ईएमआई लाभ के साथ अन्‍य ऑफर्स की भी पेशकश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा