1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Triumph भारत में लॉन्‍च करेगी सुपरबाइक थ्रक्‍सटन

Triumph भारत में लॉन्‍च करेगी सुपरबाइक थ्रक्‍सटन

 Published : May 28, 2016 01:55 pm IST,  Updated : May 28, 2016 01:55 pm IST

ब्रिटेन की मशहूर बाइक कंपनी Triumph नई बाइक थ्रक्सटन आर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। ट्रायंफ थ्रक्सटन आर 3 जून को लॉन्च होगी।

Triumph भारत में लॉन्‍च करेगी सुपरबाइक थ्रक्‍सटन, कीमत होगी 10 लाख से ज्‍यादा- India TV Hindi
Triumph भारत में लॉन्‍च करेगी सुपरबाइक थ्रक्‍सटन, कीमत होगी 10 लाख से ज्‍यादा

नई दिल्‍ली। भारत के पावरबाइक मार्केट में एक और शानदार मोटरसाइकिल की एंट्री होने जा रही है। ब्रिटेन की मशहूर बाइक कंपनी Triumph नई बाइक थ्रक्सटन आर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। ट्रायंफ थ्रक्सटन आर 3 जून को लॉन्च होगी। Triumph ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 10 लाख से ज्‍यादा हो सकती है। इससे पहले Triumph अपनी दो बाइक स्ट्रीट ट्विन और टी120 को भारत में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इन तीनों मोटरसाइकिल को इस साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था।

बॉनविल सीरीज की तीसरी बाइक

Triumph थ्रक्सटन आर भारत में कंपनी की बॉनविल रेंज की तीसरी बाइक होगी। ट्रायंफ थ्रक्सटन आर में 1200 सीसी, पैरालेल ट्विन इंजन लगा है जो 96 बीएचपी का पावर और 112Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक में हल्का इंजन और क्रैंक लगाया गया है जिसकी वजह से ये अच्छा माइलेज देती है और इसकी राइड क्वालिटी भी बेहतरीन है।

Triumph की दमदार बाइक बॉनविल टी120

triumph

t4IndiaTV Paisa

t1IndiaTV Paisa

t3IndiaTV Paisa

2 (33)IndiaTV Paisa

t5IndiaTV Paisa

t6IndiaTV Paisa

ये हैं इस बाइक की खासियतें

Triumph थ्रक्सटन आर तीन रंगों- डायब्लो रेड, सिल्वर आइस और मैटे ब्लैक में उपलब्ध होगी। ट्रायंफ थ्रक्सटन आर में ट्विन फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक अपफ्रंट, मोनोब्लॉक कैलिपर्स, एडजस्टेबल फोर्क अपफ्रंट लगाया गया है। इसके अलावा बाइक में कुछ ऑप्शनल फीचर्स भी दिए जाएंगे जिसमें कॉकपिट फेयरिंग, सिंगल बुलेट सीट, और टैंक पर लेदर स्ट्रैप शामिल हैं।

Triumph की दमदार बाइक बॉनविल टी120 जल्‍द उतरेगी भारतीय सड़कों पर

भारत में Ducati की बुकिंग हुई शुरू, कार से पावरफुल इंजन वाली हैं ये बाइक्‍स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा