Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TVS ने पेश किया स्‍कूटी का अपग्रेड वर्जन, कीमत 43534 रुपए

TVS ने पेश किया स्‍कूटी का अपग्रेड वर्जन, कीमत 43534 रुपए

Abhishek Shrivastava Published : Apr 27, 2016 12:49 pm IST, Updated : Apr 27, 2016 01:59 pm IST

TVS ने अपनी मशहूर स्‍कूटी पेप प्‍लस का नया अपडेट वर्जन लॉन्‍च किया है। इस नई स्‍कूटी की दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 43534 रुपए रुपए रखी गई है।

TVS ने पेश किया स्‍कूटी का अपग्रेड वर्जन, दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 43534 रुपए- India TV Paisa
TVS ने पेश किया स्‍कूटी का अपग्रेड वर्जन, दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 43534 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय टूव्‍हीलर कंपनी TVS ने अपनी मशहूर स्‍कूटी पेप प्‍लस का नया अपडेट वर्जन लॉन्‍च किया है। इस नई स्‍कूटी की दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम कीमत 43,534 रुपए रुपए रखी गई है। इस सेगमेंट में इसे सबसे सस्‍ती गाड़ी बताया जा रहा है। कंपनी ने नई स्‍कूटी के इंटन ने खास बदलाव किया है। नई TVS स्‍कूटी एडवांस ईकोथर्स्‍ट इंजन के साथ आएगी। इसके साथ ही स्‍कूटी की स्‍टाइलिंग में बदलाव करते हुए दो नए खास रंगों को इंट्रोड्यूज किया गया है।

ये हैं 2016 की स्‍कूटी में नए बदलाव

TVS मोटर्स के हेड ऑफ मार्केटिंग (स्कूटर) अनिरुद्ध हलधर के मुताबिक 2016 टीवीएस स्कूटी पेप प्लस को नए एडवांस इकोथर्स्ट इंजन के साथ बाज़ार में उतारा है। ये इंजन इस स्कूटर के परफॉरमेंस को बेहतर बनाता है। ये इंजन पहले से ज्यादा स्मूथ है और हमें उम्मीद है कि ये ग्राहकों को पसंद आएगा।’ हालांकि, इस अपडेटेड वर्जन की डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसे काफी आकर्षक और स्टाइलिश बनाया गया है। इस स्कूटर में 87.8 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 4.9 बीएचपी का पावर और 5.8Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को सीवीटी यूनिट से लैस किया गया है। TVS का दावा है कि ये स्कूटर 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा।

तस्वीरों में देखिए 2016 में सड़कों पर उतरने वाले स्‍कूटर्स

UPCOMING 2016 SCOOTERS

IndiaTV_Paisa_Honda-PCX-150  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Hero-ZIR  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Honda-Lead-12  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Yamaha-Nozza  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Peugeot-Satel  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Peugeot-Djang  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Peugeot-Speed  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Piaggio-Liber  IndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Piaggio-Fly-1  IndiaTV Paisa

दो नए रंगों में आएगी स्‍कूटी

हलधर के मुताबिक कंपनी ने यूथ की पसंद को ध्‍यान में रखते हुए दो नए कलर भी इंट्रोड्यूज किए हैं। जिसमें पहला नीरो सिल्वर और दूसरा नीरो ब्लू शामिल है। नए TVS स्‍कूटी में दो राइडिंग मोड दिए गए हैं जिसे इकोनॉमी मोड और पावर मोड नाम दिया गया है। इकोनॉमी मोड में स्कूटर का माइलेज बेहतर हो जाता है वहीं पावर मोड में स्कूटर के पिक-अप और टॉप-स्पीड में फर्क आ जाता है। TVS स्कूटी पेप प्लस का कर्ब वेट 95 किलोग्राम है वहीं इसका व्हीलबेस 1230mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm का है। स्कूटर में 110mm का फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक लगाया गया है।

ये हैं भारतीय बाजार में मौजूद 125 सीसी इंजन वाले स्‍कूटर्स

बेहतरीन फीचर्स वाले ये हैं 5 दमदार स्‍कूटर्स, कीमत 50,000 रुपए से कम

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement