1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo 2023: इलेक्ट्रिक गाड़ियो ने ऑटो एक्सपो में बटोरी सुर्खियां, जानिए क्या है खास और कौन-कौन सी गाड़ियां हुईं शोकेस

Auto Expo 2023: इलेक्ट्रिक गाड़ियो ने ऑटो एक्सपो में बटोरी सुर्खियां, जानिए क्या है खास और कौन-कौन सी गाड़ियां हुईं शोकेस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 13, 2023 06:45 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 06:45 pm IST

ऑटो एक्सपो 2023 में कई कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च किया है। चाहे वो टाटा मोटर्स हो, किआ हो या फिर कोई स्टार्टअप कंपनी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Electric vehicles made headlines at Auto Expo 2023- India TV Hindi
ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने बहुत सुर्खियां Image Source : CANVA

Auto Expo 2023: ऑटोमोबाइल कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी बेस्ट गाड़ियों को शोकेस किया है। इनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने बहुत सुर्खियां बटोरी है। इसके कई कारण है- पहला इन दिनों मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहन के बढ़ता क्रेज और भारतीय सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का समर्थन कर रही है क्योंकि इससे बहुत हद तक पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में जिन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किया है।

इलेक्ट्रिक कार, बाइक और स्कूटर ऑटो एक्सपो 2023 में हुए लॉन्च

  1. टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने 2040 तक जीरो-इमिशन तक पहुंचने के लिए अपने एंबीशन का ऐलान किया है। मोबिलिटी को अधिक एनवायरमेंट-फ्रेंडली बनाने के लिए टेक्नोलॉजी को शोकेस किया है। साथ ही फोसिल-फ्यूल पर जलने वाले इंजनों पर अपनी निर्भरता को कम किया।
  2. एक्सपो में इलेक्ट्रिक टू और थ्री-व्हीलर पर फोकस के साथ स्टार्टअप्स की रिकॉर्ड ब्रेक पार्टिसिपेशन भी देखा गया है।
  3. वहीं दुनिया की सबसे बड़ी ईवी प्रोडक्शन चाइनीज कंपनी बीवाईडी ने भारत में 2023 में लॉन्च से पहले अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान सील का उद्घाटन किया।
  4. कंपनी का लक्ष्य है कि वो आने वाले 10 साल के अंत तक भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के 40% हिस्से पर कब्जा करना है। ब्लेड बैटरी के निर्माता बीवाईडी ने कहा कि उसे भारत में अपने विकास के अगले स्टेप को सपोर्ट  करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर की जरूरत  है।
  5. साउथ कोरियन कार निर्माता Hyundai Motor और Kia ने एक्सपो में कोई नया प्रोडक्ट को लॉन्च नहीं किया, लेकिन Hyundai ने अपनी प्रमुख ऑल-इलेक्ट्रिक SUV, Ioniq 5 का प्रदर्शन किया, जिसमें कंपनी के लंबे समय से ब्रांड एंबेसडर रहे शाहरुख खान शामिल थे। Ioniq 5 Hyundai का पहला मॉडल है जिसे डेडिकेटेड बोर्न इलेक्ट्रिक E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर पेश किया गया है।
  6. किआ इंडिया ने इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में लग्जरी आरवी या एमपीवी, केए4,  ईवी9  पेश किया।
  7. इस कंपनी ने लॉन्च किया इंडस्ट्री का पहला फ्यूल एक्नोस्टिक प्लेटफॉर्म
  8. ऑटो पार्ट्स निर्माता Cummins ग्रुप इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2023 में कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री का पहला फ्यूल-एक्नोस्टिक प्लेटफॉर्म और बड़े रेंज का हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी पावर सॉल्यूशन के साथ डेब्यू किया है। 
  9. लेक्सस इंडिया ने भी इस कार्यक्रम में अपनी शुरुआत की, सभी नई 5वीं पीढ़ी के आरएक्स का उद्घाटन किया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा