1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo 2025: 40 नई गाड़ियां होंगी शोकेस, टाटा से लेकर मारुति मचाएंगी धमाल

Auto Expo 2025: 40 नई गाड़ियां होंगी शोकेस, टाटा से लेकर मारुति मचाएंगी धमाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 07, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 06:35 pm IST

दिल्ली में गाड़ियों का मेला लगने जा रहा है। अगर आप नई गाड़ी देखने के शौकीन है तो 17 से 22 जनवरी तक ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025’ का रुख जरूर करें।

Bharat Mobility Expo 2025- India TV Hindi
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 Image Source : BHARAT MOBILITY EXPO

दिल्ली में गाड़ियों का मेला लगने जा रहे हैं। अगर आप नई गाड़ियां देखना पसंद करते हैं तो 17 से 22 जनवरी तक ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025’ के तहत आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो का रुख कर सकते हैं। इसमें इस बार 40 नई गाड़ियां शोकेस होंगी। टाटा-मारुति से लेकर कई विदेशी कंपनियां अपनी गाड़ियां इस प्रदर्शन में शोकेस करेंगी। इस एक्सपो के बारे में जानकारी देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव विमल आनंद ने कहा है कि वाहन प्रदर्शनी (ऑटो एक्सपो) में 40 से अधिक नई गाड़ियां पेश की जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस बार चीन की कंपनियों की भागीदारी की उम्मीद नहीं है। हालांकि, उनमें से कुछ कंपनियां इस एक्सपो में भाग ले रही हैं। यह शो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का हिस्सा होगा। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर को एक्सपो में शोकेस कर सकती है। वहीं, मारुति भी इस एक्सपो में न्यू स्विफट पेश कर सकती है। इसके साथ ही ईवी विटारा ब्रीजा और एस-क्रॉस, अर्टिगा के नए मॉडल लॉन्च कर सकती है। 

भारत मंडपम, यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में लगेगा मेला 

आपको बता दें कि इस बार गाड़ियों का मेला सिर्फ भारत मंडपम में नहीं बल्कि यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में भी आयोजित किया जाएगा। आनंद ने कहा कि पिछले वर्ष यह कार्यक्रम (मोबिलिटी शो) केवल भारत मंडपम में आयोजित किया गया था, लेकिन इस साल हमने इसे तीन गुना बढ़ा दिया है और हम इसे न केवल भारत मंडपम में, बल्कि यशोभूमि (द्वारका स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र) और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (ग्रेटर नोएडा) में भी आयोजित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑटो शो’ मुख्य आकर्षण होगा और मोटर वाहन के साथ-साथ बैटरी शो, टायर शो तथा इलेक्ट्रॉनिक शो सहित इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न खंडों पर अन्य कार्यक्रम भी भारत मंडपम में आयोजित किए जाएंगे।

दुनियाभर की कंपनियां ले रही हिस्सा 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025’ का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय उद्योग निकायों के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस एक्सपो में भारत की ऑटो कंपनियां ही नहीं हैं, बल्कि अमेरिका, जापान, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और चीन सहित दुनियाभर की कंपनियां शामिल होंगी। इसमें कई कंपनियां अपनी भविष्य की रणनीति की घोषणा करेंगी। कुछ कंपनियों ने पहले ही अपनी योजनाओं की जानकारी दे दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा