1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ऑटो सेक्टर में Bajaj का धमाका! मार्च में बिक्री 20% बढ़ी, 4.45 लाख यूनिट्स बिकीं

ऑटो सेक्टर में Bajaj का धमाका! मार्च में बिक्री 20% बढ़ी, 4.45 लाख यूनिट्स बिकीं

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Apr 03, 2026 11:20 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 11:20 am IST

ऑटो सेक्टर में एक बार फिर Bajaj Auto ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। कंपनी की मार्च 2026 में कुल बिक्री में 20% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी ने 4,45,377 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल मार्च के मुकाबले काफी ज्यादा है।

बजाज ऑटो की मार्च में...- India TV Hindi
बजाज ऑटो की मार्च में जबरदस्त सेल Image Source : OFFICIAL WEBSITE

देश के ऑटो सेक्टर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने मार्च महीने में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी कुल बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। कंपनी की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि बाजार में दोपहिया और कमर्शियल वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में कुल बिक्री बढ़कर 4,45,377 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 3,69,823 यूनिट्स था। यानी साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने 20% की मजबूत ग्रोथ हासिल की है। यह बढ़ोतरी कंपनी के लिए काफी पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब ऑटो सेक्टर में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है।

घरेलू बाजार में भी शानदार प्रदर्शन

घरेलू बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन काफी दमदार रहा। मार्च 2026 में घरेलू बिक्री 2,66,290 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 2,21,474 यूनिट्स के मुकाबले 20% ज्यादा है। खासतौर पर दोपहिया वाहनों की मांग में बड़ा इजाफा देखने को मिला। घरेलू बाजार में टू-व्हीलर बिक्री 2,21,021 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 1,83,659 यूनिट्स से 20% ज्यादा है।

एक्सपोर्ट में भी बढ़त जारी

सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बजाज ऑटो लिमिटेड ने मजबूत पकड़ बनाई है। मार्च 2026 में टू-व्हीलर एक्सपोर्ट 1,59,452 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल के 1,32,073 यूनिट्स के मुकाबले 21% ज्यादा है। यह दिखाता है कि कंपनी के उत्पादों की मांग विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है।

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी ग्रोथ

कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्च 2026 में कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री 64,904 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 54,091 यूनिट्स से 20% ज्यादा है। घरेलू बाजार में कमर्शियल व्हीकल बिक्री 45,269 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट 19,635 यूनिट्स तक पहुंच गया, जो 21% की बढ़त दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा