Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस होगी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

Edited By: India TV Paisa Desk Published : Jan 14, 2023 02:22 pm IST, Updated : Jan 14, 2023 02:22 pm IST

ऑटो एक्सपो- 2023 का इंतजार सभी को है, इस बार ऑटो एक्सपो-2023 में इसके पूर्ववत के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं भारत में अभी तक सिंगल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को देखा गया है, लेकिन अब देश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस ऑटो एक्सपो- 2023 में प्रदर्शित होने वाली है, जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Auto Expo 2023- India TV Paisa
Photo:TWITTER इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो- 2023 दिनों दिन विस्तृत होता जा रहा है, वहीं अब ऑटो एक्सपो 2023 से नयी और बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है। बता दें कि देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ऑटो एक्सपो- 2023 में देश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को प्रदर्शित करने जा रही है, जोकि ढ़ेर सारी खूबियों से भरी हुई है। बता दें कि सन 2022 में इस डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को मुम्बई में देखा गया था, जिसके बाद इसे ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया जा रहा है। आज हम आपको इस डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस के फीचर्स और इससे जुड़ी जानकारियों को साझा करेंगे। 

ये है डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की रेंज और बैटरी

बता दें कि अशोक लीलैंड ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को स्विच EiV22 नाम दिया है, जोकि देश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस है। वहीं इसमें 231kWh की बैटरी इनबिल्ट है, जहां अशोक लीलैंड ने बताया है कि यह बस 250 किलोमीटर तक की रेंज देगी, वहीं दूसरी रिपोर्ट के अनुसार इसकी रेंज 180 किलोमीटर होगी। वही यह 45 मिनट चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक चल सकेगी, इसके साथ ही 80 मिनट में फुल चार्ज हो जायेगी। 

ये हैं डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस के अन्य फीचर्स

इसके साथ ही इस डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में मैंगनीज और कोबाल्ट का बैटरी का उपयोग किया गया है, जिसमें ग्राहकों को 8 साल की वारंटी भी सौंपी जा रही है। वहीं अगर किसी तरह की बस में गड़बड़ी आयेगी तो यह ड्राइवर को तुरंत ही सूचित करेगी, इसके साथ ही आग बुझाने के लिये इसमें इनर्ट गैसें दी गयी हैं। 

ये है डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में बैठेने की व्यवस्था

वहीं इसमें दो एंट्री और दो एग्जिट पॉइंट दिये गए हैं, वहीं इस बस में कुल 65 लोग आराम से बैठ सकते हैं। वहीं इसमें लंबा रियर ओवरहैंग दिया गया है, जोकि डीजल बसों की तुलना में बड़ा है। इसके साथ ही यह बस फुल एयरकंडीशनर है।

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement