1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hero MotoCorp भारत से बाहर इन देशों में बढ़ाएगी मौजूदगी, जानें पवन मुंजाल ने क्या कहा?

Hero MotoCorp भारत से बाहर इन देशों में बढ़ाएगी मौजूदगी, जानें पवन मुंजाल ने क्या कहा?

 Published : Jul 14, 2025 03:11 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 03:11 pm IST

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन ने कहा कि हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी उपस्थिति का विस्तार जारी रखेंगे, अपने प्रीमियम प्रदर्शन को और बेहतर बनाएंगे, मुख्य सेगमेंट में नए मूल्य स्थापित करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में अपनी पैठ बढ़ाएंगे।

हीरो मोटोकॉर्प की एक बाइक को प्रदर्शित करता शख्स।- India TV Hindi
हीरो मोटोकॉर्प की एक बाइक को प्रदर्शित करता शख्स। Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

देश और दुनिया की दिग्गज टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारत से बाहर अब जर्मनी, फ़्रांस, स्पेन और यूके में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। सोमवार को यह जानकारी कंपनी के अध्यक्ष पवन मुंजाल ने दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, 2025-26 की दूसरी तिमाही में कपंनी ने इस विस्तार की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, मुंजाल ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प भविष्य में निवेश कर रही है - भारत और उससे आगे" और कंपनी के अपने प्लेटफ़ॉर्म, जिनमें "हीरो फ़ॉर स्टार्टअप्स" पहल भी शामिल है, के ज़रिए नेक्स्ट जेनरेशन के उद्यमियों को सलाह दे रही है, उन्हें अनुसंधान एवं विकास तक एक्सेस प्रदान कर रही है और बाज़ार तक पहुंचने के रास्ते खोल रही है।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में कंपनी ने नेतृत्व को और मज़बूत किया

खबर के मुताबिक, मुंजाल ने कहा कि 2024-25 में कंपनी ने "इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपने नेतृत्व को और मज़बूत किया है", और कहा कि एक साहसिक वैश्विक विस्तार रोडमैप के तहत हीरो मोटोकॉर्प वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी, क्योंकि हम बिना किसी सीमा के मोबिलिटी के अपने विजन को नए बाज़ारों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में, हमने ग्राहक अनुभव, गुणवत्ता और पैमाने पर विशेष ध्यान केंद्रित करके दक्षिण एशिया से लेकर लैटिन अमेरिका तक के अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में 43 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल की।

VIDA ने बिक्री में 200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

मुंजाल ने आगे कहा कि इस साल के आखिर में यूरोप और यूके में हमारा प्रवेश इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और इनोवेशन द्वारा समर्थित हमारी वैश्विक महत्वाकांक्षा के अगले चरण का प्रतीक है। कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, VIDA ने "प्रमुख शहरी केंद्रों में अपनी खुदरा उपस्थिति के रणनीतिक विस्तार के कारण बिक्री में 200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। एथर एनर्जी, जो अब एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी है, के साथ कंपनी की साझेदारी ने "भारत के सबसे बड़े ईवी चार्जिंग नेटवर्क और प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नेतृत्व" को मज़बूत किया है।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में भी मौजूदगी

यूलर मोटर्स में कंपनी के 510 करोड़ रुपये के निवेश पर, मुंजाल ने कहा कि यह "वैश्विक स्तर पर अग्रणी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में हमारी उपस्थिति को मज़बूत कर रहा है। मुंजाल ने कहा, "हर कदम हमारे इस विश्वास की पुष्टि करता है कि भारत में मोबिलिटी का भविष्य इलेक्ट्रिक, समावेशी और इनोवेशन-आधारित होगा। हीरो मोटोकॉर्प को इस बदलाव का नेतृत्व करने पर गर्व है। अपने संबोधन में, हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी निदेशक और कार्यवाहक सीईओ विक्रम एस कस्बेकर ने कहा कि मेरा मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 तेज़ी का वर्ष होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा