1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Sierra खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? 20/4/10 रूल से समझ लीजिए EMI से लेकर डाउनपेमेंट तक का पूरा गणित

Tata Sierra खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? 20/4/10 रूल से समझ लीजिए EMI से लेकर डाउनपेमेंट तक का पूरा गणित

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 26, 2025 01:34 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 01:34 pm IST

टाटा मोटर्स ने बहुचर्चित Tata Sierra को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। दमदार लुक, मॉडर्न फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस Sierra की लॉन्चिंग का SUV बाजार में लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इसे 11.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है।

सैलरी कितनी होनी...- India TV Hindi
सैलरी कितनी होनी चाहिए कि आराम से ले सकें Tata Sierra? Image Source : PTI

टाटा मोटर्स की लेजेंड्री एसयूवी सिएरा (Tata Sierra) आखिरकार भारत में लॉन्च हो चुकी है और इसका इंतजार कर रहे लाखों ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मॉडर्न डिजाइन, दमदार फीचर्स और एसयूवी सेगमेंट में तगड़ी मौजूदगी के साथ यह कार लोगों के बजट और प्लानिंग को भी चुनौती दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि टाटा सिएरा खरीदने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए? इसका जवाब कार खरीदने के लिए मशहूर 20/4/10 रूल से मिलता है, जिसे मानकर फाइनेंशियल एक्सपर्ट कार खरीदने की सलाह देते हैं।

टाटा सिएरा की कीमत और ऑन-रोड कॉस्ट

टाटा सिएरा का एक्स-शोरूम प्राइस 11,49,000 रुपये है। इसके साथ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य चार्जेज जोड़ें तो दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13,44,199 रुपये बैठती है। यानी बजट पर सीधा असर डालने वाली एक फैमिली एसयूवी।

20/4/10 रूल क्या कहता है?

कार खरीदने का 20/4/10 रूल कहता है कि 20% का डाउनपेमेंट, 4 साल का लोन टेन्योर और EMI आपकी सैलरी के 10% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी रूल के आधार पर टाटा सिएरा के लिए आपकी जेब क्या कहती है, समझ लेते हैं।

कितना देना होगा डाउनपेमेंट?

सिएरा की ऑन-रोड कीमत पर 20% डाउनपेमेंट होगा यानी यानी कार घर लाने से पहले कम से कम 2,70,000 रुपये आपके पास होने चाहिए। डाउनपेमेंट के बाद आपका लोन अमाउंट 10,74,199 रुपये होगा। हम मान लेते हैं कि आपको बैंक से 9.5% की ब्याज दर से लोन मिलेगा। तो इस हिसाब से 4 साल के लिए इस लोन पर आपको हर महीने लगभग 26,987 प्रति माह भरने होंगे।

तो कितनी होनी चाहिए सैलरी?

20/4/10 रूल के अनुसार, आपकी EMI आपकी मासिक सैलरी के 10% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर ईएमआई 26,987 रुपये है, तो आपकी सैलरी लगभग ₹2.5 लाख प्रति माह होनी चाहिए। इससे कम सैलरी पर EMI आपके फाइनेंशियल बजट पर भारी दबाव में डाल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा