1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Fortuner को धूल चटाने आ रही ये दमदार SUV! 406 टन की ट्रेन को खींचकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 20 अप्रैल को होगी लॉन्च

Fortuner को धूल चटाने आ रही ये दमदार SUV! 406 टन की ट्रेन को खींचकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 20 अप्रैल को होगी लॉन्च

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 10, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 01:11 pm IST

भारतीय ऑटो बाजार में एक बड़ी हलचल होने जा रही है। JSW MG मोटर इंडिया अपनी नई फ्लैगशिप SUV को 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस SUV ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

JSW MG की नई फ्लैगशिप SUV...- India TV Hindi
JSW MG की नई फ्लैगशिप SUV मेजेस्टर ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को खींचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। Image Source : OFFICIAL WEBSITE

भारतीय सड़कों पर राज करने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) के दबदबे को चुनौती देने के लिए एक नया खिलाड़ी मैदान में उतर चुका है। JSW MG मोटर इंडिया अपनी नई फ्लैगशिप SUV मेजेस्टर (Majestor) को 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस कार ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छूट गए हैं। इस दमदार SUV ने जम्मू-कश्मीर में ट्रैक पर 406.4 टन वजनी ट्रेन को खींचकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

ट्रेन खींचने वाली पहली SUV

MG मेजेस्टर ने वह कर दिखाया जो अब तक नामुमकिन लगता था। कंपनी के मुताबिक, इस SUV ने 406.4 टन भारी ट्रेन को 300 फीट से ज्यादा की दूरी तक खींचा। यह किसी भी SUV द्वारा खींची गई अब तक की सबसे भारी ट्रेन का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कारनामा किसी मॉडिफाइड कार ने नहीं, बल्कि शोरूम से निकलने वाली स्टॉक प्रोडक्शन यूनिट ने किया है। यह इस कार की अविश्वसनीय ताकत और इंजन की क्षमता का सबूत है।

इंजन में है सुपरपावर की ताकत

मेजेस्टर की इस बेमिसाल ताकत के पीछे इसका 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है। यह इंजन 215 hp की पावर और 478 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इसमें तीन लॉकिंग डिफरेंशियल (फ्रंट, सेंटर और रियर) दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट की बहुत कम कारों में देखने को मिलते हैं।

साइज और डिजाइन

MG मेजेस्टर न केवल ताकतवर है, बल्कि दिखने में भी काफी बड़ी और बोल्ड है। यह SUV 5 मीटर से ज्यादा लंबी है, जो इसे अपनी क्लास की सबसे बड़ी SUVs में से एक बनाती है। इसमें नई मोजेक मैट्रिक्स ग्रिल, वर्टिकल LED DRLs और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल-लैंप सेटअप दिया गया है। कार में 19-इंच के अलॉय व्हील्स और एक मस्कुलर बॉडी दी गई है, जो इसे सड़क पर जबरदस्त रोड प्रेजेंस देती है।

लग्जरी से भरपूर केबिन और फीचर्स

MG अपनी कारों में फीचर्स के लिए जानी जाती है, और मेजेस्टर इसमें सबसे आगे है। इसमें डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन दी गई हैं। फ्रंट सीटों में 8-मोड मसाज फंक्शन और वेंटिलेशन की सुविधा है। बेहतरीन साउंड के लिए JBL का म्यूजिक सिस्टम और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। यह कार 6 और 7-सीटों के लेआउट विकल्प के साथ आएगी।

सेफ्टी का भी पूरा ख्याल

मेजेस्टर सिर्फ ताकत और लग्जरी ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है। इसमें Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। इसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल हैं, जो दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा